कार्यालय जिला परियोजना लाईवलीहुड कॉलेज कोण्डागांव द्वारा जारी विज्ञप्ति अनुसार जिला परियोजना लाईवलीहुड कॉलेज खुटडोबरा रोड, पर्यावरण वाटिका के पास कोण्डागांव में सिलाई का प्रशिक्षण प्राप्त करने हेतु आवेदन आमंत्रित किया गया है। इस हेतु इच्छुक युवतियां 02 मई 2022 तक कार्यालय जिला परियोजना लाईवलीहुड कॉलेज कोण्डागांव में कार्यालयीन समय में उपस्थित होकर आवेदन कर सकते हैं। इस हेतु अधिक जानकारी के लिए सहायक परियोजना अधिकारी आजीविका मिशन पुनेश्वर वर्मा से मो0 न0 +91-7000433319 पर सम्पर्क किया जा सकता है।