खैरागढ़ . इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय में डिप्लोमा, स्नातक और स्नातकोत्तर कक्षाओं में नियमित प्रवेश की अंतिम तिथि 15 जुलाई बढ़ाकर 28 जुलाई कर दी गई है। छात्र अब अपने प्रवेश के लिए पंजीयन करा सकते हैं। 28 जुलाई तक प्राप्त पंजीयन के आधार पर द्वितीय एवं अंतिम अभिरुचि परीक्षा 31 जुलाई और 1 अगस्त को आयोजित होगी। 3 अगस्त को चयनित विद्यार्थियों की सूची जारी होगी। अधिक जानकारी के लिए इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय खैरागढ़ की वेबसाइट पर विजिट किया जा सकता है।