राजनंदगांव, 22 अप्रैल. राजनांदगांव खैरागढ़ के बीच सिंगारपुर में हुई सड़क दुर्घटना में हुई कोचर परिवार के सुभाष कोचर के 5 लोगों के दुखद निधन पर कारोबारी एवं उनकी पत्नी एवं तीन बेटियों की मौत पर जिला भाजपा अध्यक्ष मधुसूदन यादव, सांसद संतोष पांडे, पूर्व सांसद अभिषेक सिंह,सचिन बघेल, दिनेश गांधी, वरिष्ठ भाजपा नेता खूबचंद पारख, अशोक शर्मा, लीलाराम भोजवानी, ने गहरा दुख व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्माओं की शांति की प्रार्थना ईश्वर से की है एवं खैरागढ़ के परिवार को इस सदमे से उबरने के लिए सहन शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना भी की है ।
नेता प्रतिपक्ष कौशिक ने शोक व्यक्त किया
नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक ने राजनांदगांव-खैरागढ़ के ठेकलाडीह के सिंगारपुर में हुए सड़क दुर्घटना में हुए 5 लोगों की निधन पर शोक व्यक्त किया।शादी समारोह से लौट रहे कारोबारी व उनकी पत्नी एवं तीन बेटियों की मौत पुलिया से टकरा जाने के कारण हो गई। उन्होंने दिवंगत आत्माओं की शांति की कामना करते हुए ईश्वर से प्रार्थना की है कि उन्हें अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें।