Skip to content
August 13, 2026

Kadwaghut

Primary Menu
  • About Us 
  • Aboutus
  • Contact Us
  • Correction Policy
  • Disclaimer
  • DNPA Code of Ethics
  • Editorial Policy
  • Home
  • Home — Front Page, TieLabs Builder final
  • Privacy Policy
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • गैरों के बीच छोटे भाई की तरह अपनेपन का अहसास कराया’ : कोविड अस्पतालों में अपनेपन के साथ मरीजों की देखभाल, परेशान मरीजों का हौसला भी बढ़ा रहे हैं स्टॉफ
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर जिला

गैरों के बीच छोटे भाई की तरह अपनेपन का अहसास कराया’ : कोविड अस्पतालों में अपनेपन के साथ मरीजों की देखभाल, परेशान मरीजों का हौसला भी बढ़ा रहे हैं स्टॉफ

kadwaghut September 19, 2020 (Last updated: September 19, 2020) 1 minute read 0 comments
88

रायपुर- आप टेंशन मत लो। आप जैसा सोचोगे वैसा आपके साथ होगा। आराम से फ्री-माइंड होकर इन्जॉय करो। जल्द ही आप घर चले जाओगे। आपका दस दिन कम्प्लिट… और फिर आप घर पर नजर आओगे।” पढ़ने-सुनने में यह किसी मनोचिकित्सक और उसके मरीज के बीच की बातचीत लगती है। पर दरअसल यह एक अस्पताल कर्मचारी और कोरोना संक्रमित मरीज के बीच की बातचीत है। प्रदेश के कोविड अस्पतालों में ऐसे बहुत से लोग हैं जो अस्पताल प्रशासन द्वारा सौंपे गए दायित्वों को पूर्ण करने के साथ ही वहां इलाज करा रहे मरीजों की हौसला अफजाई और मनोबल बढ़ाने का भी काम कर रहे हैं।ऊपर जिक्र में आया बातचीत माना कोविड अस्पताल में वार्डब्वॉय का काम करने वाले चंद्रशेखर और वहां इलाज करा रहे कोविड-19 के मरीज के बीच की है। प्रदेश के कोविड अस्पतालों में भर्ती मरीजों को कोरोनामुक्त करने में डॉक्टरों और नर्सों के साथ वहां का पूरा अमला लगा हुआ है। अपने कार्यालयीन दायित्वों के साथ ही वे हर स्तर पर मरीजों की सहायता कर रहे हैं। चाहे उनकी जरूरत का समान उन तक पहुंचाना हो, उनकी सेहत का हाल-चाल जानना हो, वक्त पर उनके खाने-पीने की व्यवस्था को अंजाम देना हो या कोरोना से परेशान होकर हौसला खो रहे मरीजों का मनोबल बढ़ाना हो, वे हर जरूरत पर वहां मौजूद हैं।कोरोना को मात देकर माना कोविड अस्पताल से आज ही घर लौटीं सुश्री अंकिता शर्मा कहती हैं – “अस्पताल में एक समय मैं सोचती थी कि घर कब पहुंचुंगी ! अकेलेपन के कारण मन में कई तरह के ख्याल आ रहे थे। नींद उड़ चुकी थी। मानसिक दुर्बलता के उस दौर में चंद्रशेखर की बातों ने अपनापन दिया, आत्मबल दिया।” चंद्रशेखर ने अंकिता की मनःस्थिति को भांप कर अपनी बातों से उसे हिम्मत बंधाई, सकारात्मकता दी। तनावमुक्त रहने कहा और जल्दी ही स्वस्थ होकर घर लौटने की उम्मीद भी जगाई। अंकिता चंद्रशेखर को धन्यवाद देते हुए कहती है कि उसने गैरों के बीच छोटे भाई की तरह मुझे अपनेपन का अहसास कराया।पिछले कुछ महीनों से माना कोविड अस्पताल में काम कर रहे चंद्रशेखर कहते हैं कि यहां मरीजों की मदद कर संतोष महसूस होता है। अस्पताल द्वारा दिए गए काम को पूरा करने के साथ ही वे जब किसी मरीज को निराश, हताश या हौसला खोते हुए देखते हैं, तो वे अपनी बातों से उनका मनोबल बढ़ाते हैं। वे कहते हैं – “पहले मुझे भी यहां डर लगता था। लेकिन अब नहीं लगता है। बीमारी और मानसिक परेशानी से जूझ रहे लोगों की सहायता करना अच्छा लगता है। हमारी बातों से किसी का मनोबल बढ़ता है, चिंता दूर होती है या मरीज के मन में सब कुछ ठीक हो जाने का भरोसा जगता है, तो इससे संतुष्टि मिलती है।

About the Author

kadwaghut

Administrator

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: किशोरी के साथ लखनऊ में गैंगरेप, मुकदमा दर्ज, आरोपियों की तलाश जारी
Next: गौठान के औचक निरीक्षण पर पहुंचे कलेक्टर – दुर्ग शहर के गौठान के साथ ही पतोरा, सेलूद के गौठान का भी किया निरीक्षण

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Stories

4
  • छत्तीसगढ़
  • राजनांदगांव जिला

Rajnandgaon: पानी बचाने नगर निगम की कार्यवाही, वार्ड  नं. 5 चिखली में अनावश्यक बहते 8 नल कनेक्शन काटे

kadwaghut March 13, 2026
cropped-kg-logo.webp
  • DPR छत्तीसगढ समाचार
  • छत्तीसगढ़
  • बालोद जिला

CG : अपर कलेक्टर लकरा ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के जयंती के अवसर पर उनके प्रतिमा पर माल्यार्पण किया

lokesh sharma October 3, 2025
20251003105346_1
  • छत्तीसगढ़
  • राजनांदगांव जिला

राजनांदगांव : रायपुर मेट्रो ट्रेन की मांग पर सांसद को सौंपा गया मांग पत्र : संतोष पांडे…

lokesh sharma October 3, 2025

You May Have Missed

4
  • छत्तीसगढ़
  • राजनांदगांव जिला

Rajnandgaon: पानी बचाने नगर निगम की कार्यवाही, वार्ड  नं. 5 चिखली में अनावश्यक बहते 8 नल कनेक्शन काटे

kadwaghut March 13, 2026
cropped-kg-logo.webp
  • DPR छत्तीसगढ समाचार
  • छत्तीसगढ़
  • बालोद जिला

CG : अपर कलेक्टर लकरा ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के जयंती के अवसर पर उनके प्रतिमा पर माल्यार्पण किया

lokesh sharma October 3, 2025
20251003105346_1
  • छत्तीसगढ़
  • राजनांदगांव जिला

राजनांदगांव : रायपुर मेट्रो ट्रेन की मांग पर सांसद को सौंपा गया मांग पत्र : संतोष पांडे…

lokesh sharma October 3, 2025
3A_9.jpg
  • छत्तीसगढ़

रायपुर में विजयादशमी पर बोले मुख्यमंत्री साय: यह पर्व सत्य और न्याय की विजय का प्रतीक

Admin October 3, 2025
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.