रायपुर। जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे के निधन पर छत्तीसगढ 9 जुलाई को एक दिन का राजकीय शोक मनाए जाने का निर्णय लिया गया है। इस अवधि में राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका रहेगा और कोई शासकीय, सांस्कृतिक समारोह आयोजित नहीं होगा। सामान्य प्रशासन विभाग ने इस बारे में शासनादेश जारी कर दिया है।
