Rयपुर।प्रदेश के कई कारोबारियों के ठिकानों पर IT ने दबिश दी है. रायपुर, रायगढ़ समेत प्रदेश के कई जिलों में IT की छापेमारी जारी है. इनकम टैक्स चोरी की आंशका के चलते ये कार्रवाई की जा रही है. अमलीडीह, कचना, कटोरा तालाब समेत बीरगांव इलाके में रेड चल रही है. कारोबार से जुड़े दस्तावेज, इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस की टीम जांच कर रही है. साथ ही कारोबारियों के CA के दफ्तरों में भी IT की टीम जांच कर रही है.
शराब व्यवसायी है भाटिया: जानकारी के अनुसार, रायपुर में शराब व्यवसायी अमोलक सिंह भाटिया के घर और ठिकाने पर छापे मारा गया हैं. अमोलक सिंह भाटिया शराब का बड़ा कारोबारी माना जाता है. बिलासपुर में भी भाटिया का घर और ऑफिस है, वहां भी टीम पहुंची है, जो दस्तावेज खंगाल रहे हैं. बता दें कि शराब कारोबारी भाटिया के ठिकानों पर दो साल पहले भी कार्रवाई की जा चुकी है. मिली जानकारी के मुताबिक दिल्ली आबकारी नीति से जुड़े प्रकरण में शराब कारोबारी पर कार्रवाई की गई है.
स्टील एंड पावर फैक्ट्री कारोबारी पर छापा: ऐश्वर्या किंगडम में आर के गुप्ता और उरला के लविस्ता में स्टील एंड पावर फैक्टी कारोबारी रामदास अग्रवाल, उनके बेटे पुत्र सुनील और अनिल के ठिकानों पर आयकर विभाग की टीम ने एक साथ छापा मारा है. इसके अतिरिक्त रायगढ़ में नटवर रतेरिया, आकाश जिंदल, सीए अनिल अग्रवाल और खरसिया के कारोबारी मुकेश अग्रवाल के ठिकानों पर कार्रवाई की जा रही है.