0 पुनःमतदान कराने पर अड़े
छुरिया- ब्लाक मुख्यालय के ग्राम पंचायत घुपसाल (कुमर्दा) में उस वक्त हड़कम्प मच गया जब सरपंच पद के मतगणना के बाद चुनाव में 11 मतों से लीड पर आसंकित दूसरे सरपंच पद के प्रत्याशी एवं ग्रामीणों ने पीठासीन अधिकारियों से दोबारा मतदान कराने की जिद करते हुए मतदान दल को बंधक बना लिया । खबर की सूचना मिलते ही प्रशासनिक हल्कों में हड़कम्प मच गया और आला उच्चाधिकारी मतदान केन्द्र पहुंचकर सरपंच प्रत्याशी एवं ग्रामीणों को कड़ी मशक्कत के बाद मनाया गया तब जाकर मतदान दल सकुशल रवाना हुआ ।
मिली जानकारी अनुसार त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर छुरिया ब्लाक के ग्राम पंचायत घुपसाल (कुमर्दा) में सरपंच पद के लिए दो प्रत्याशी चुनाव मैदान में थे ।
मतदान के बाद मतगणना में घुपसाल पंचायत के सरपंच पद के प्रत्याशी से आश्रित ग्राम लाटमेटा के सरपंच प्रत्याशी नरेश शुक्ला ने 11 मतों से लीड करली तो सरपंच पद के दूसरे प्रत्याशी ने अपने समर्थकों के साथ हंगामा शुरू कर दिया और पीठासीन अधिकारियों पर आरोप लगाते हुए दोबारा इस पद पर मतदान कराने की जिद पर अड़ गये और मतदान दल को बंधक बना लिया । खबर मिलते ही रिटर्निंग ऑफिसर तहसीलदार डोंगरगांव प्यारे लाल एवं सहायक रिटर्निंग ऑफिसर कुमर्दा तहसीलदार आकांक्षा साहू, सहित एडिशनल एसपी राहुल देव शर्मा, मुकेश ठाकुर, एसडीएम डोंगरगांव श्रीकांत कोर्राम, टीआई डोंगरगांव अवनिश श्रीवास, गैन्दाटोला टीआई अरूण नामदेव, सहित चुनाव में लगे अतिरिक्त पुलिस बल, दल बल सहित ग्राम पंचायत घुपसाल पहुंचे जहां तहसीलदार डोंगरगावं प्यारे लाल भूआर्य एवं तहसीलदार कुमर्दा आकांक्षा साहू ग्रामीणों के बीच जमीन पर बैठक उन्हें शांत कराया । तब जाकर देर रात मतदान दल सकुशल सुरक्षित रवाना हुआ ।