0 राहुल गांधी की भारत जोड़ा से प्रभावित होकर उत्तर ब्लाॅक के छह लोगों ने किया कांगे्रस प्रवेश
राजनांदगांव। देश के महान विभूतियों का अनुसरण करते हुए कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी जी द्वारा देश में पुनः एकता और भाईचारे सहित देशप्रेम की जागृत करने के उद्देश्य को लेकर भारत जोड़ो यात्रा निकाली गई। उनका अनुसरण करते हुए भारत जोड़ो यात्रा के राजनांदगांव विधानसभा प्रभारी, शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कुलबीर सिंह छाबड़ा के नेतृत्व में मंगलवार 6 दिसंबर को उत्तर ब्लाॅक के पेंड्री 20, 21 वार्ड से निकली यात्रा।
शहर कांग्रेस कमेटी के महामंत्री अमित चंद्रवंशी ने बताया कि प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मोहन मरकाम के आदेशानुसार शहर जिला कांग्रेस प्रभारी अरूण सिसोदिया के मार्गदर्शन व भारत जोड़ो यात्रा राजनांदगांव विधानसभा प्रभारी व शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कुलबीर सिंह छाबड़ा के नेतृत्व में राजनांदगांव विधानसभा के अंतर्गत उत्तर ब्लाॅक के पेंड्री वार्ड के जैतखांभ में पूजा अर्चना कर श्रीफल चढ़ाया। इस दौरान कांगे्रस के शीर्ष नेतृत्व राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा से प्रभावित होकर उत्तर ब्लाॅक अध्यक्ष आसिफ अली ने वार्ड के परस लहरे, परेश्वर वैष्णव, दयालू खरे, सुकुलचंद सायतोड़े, बलदाउ लहरे व रेवालाल साहू को कांग्रेस प्रवेश कराया। जिसे यात्रा के नेतृत्वकर्ता कुलबीर सिंह छाबड़ा ने कांग्रेस का गमछा पहनाकर स्वागत किया। इसके पश्चात यात्रा की शुरूआत हुई जो हनुमान चैक पहंुची जहां पर यात्रा द्वारा हनुमान जी लला का पूजा अर्चना कर आगे बढ़ी जो गौठान चैक पर शंकर मंदिर में भोलेबाबा की पूजा कर श्रीफल चढ़ाया। इसके बाद यात्रा अटल आवास कालोनी की ओर बढ़ी जहां पर स्कूली बच्चों ने यात्रा का स्वागत तालियों से की और यात्रा में शामिल होकर ‘‘ भारत जोड़ो‘‘ के नारे लगाते हुए कुछ दूर तक चले। यात्रा अटल आवास कालोनी पहंुची जहां सर्वप्रथम मां दुर्गा मंदिर में पूजा कर यात्रा आवास कालोनी में भ्रमण की जहां पर कालोनीवासियों को भारत जोड़ो यात्रा का उद्देश्य व केन्द्र सरकार गलत आर्थिक नीतियों को बताया। तत्पश्चात लालबाग उपचैकी भवन में यात्रा का समापन हुआ। भारत जोड़ो यात्रा की तैयारी व उनका स्वागत पार्षद शकीला बेगम, इशांक खान ने की। वहीं मेडिकल वार्ड के तालाब पार के पास पार्षद पिंकी साहू के नेतृत्व में बड़ी संख्या में महिलाएं कांग्रेसजनों का स्वागत कर यात्रा में शामिल हुई। शहर कांग्रेस अध्यक्ष श्री छाबड़ा ने अटल आवास कालोनीवासियों से जनसंवाद कर राज्य सरकार की उपलब्धियों को गिनाया।
उत्तर ब्लाॅक कांगे्रस अध्यक्ष आसिफ अली ने सर्वप्रथम भारत जोड़ो यात्रा में पहंुचे कांगे्रसजनों का स्वागत करते हुए कहा कि राष्ट्रीय नेतृत्व माननीय राहुल गांधी जी द्वारा निकाली गई भारत जोड़ो यात्रा का अच्छा प्रतिफल मिल रहा है जिसके तहत आज उत्तर ब्लाॅक के पेडी वार्ड के 6 लोगों ने कांग्रेस पर भरोसा कर कांग्रेस प्रवेश किया है। इस दौरान सक्रिय रूप से पूर्व पार्षद अनुरूश ठाकुर व जोन प्रभारी नासिर जिंदरान यात्रा के दौरान कांग्रेसजनों का उत्साहवर्धन करते रहे।
भारत जोड़ो यात्रा राजनांदगांव विधानसभा प्रभारी व शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कुलबीर सिंह छाबड़ा ने कहा कि केन्द्र की मोदी सरकार महंगाई लगातार बढ़ रही है जिससे जनता हताश और परेशान है। पेट्रोल-डीजल, गैस के दाम बढ़ने के कारण खाद्य सामग्रियों के दाम बढ़ गए है वहीं बच्चों की पढ़ाई में लगने वाले कापी, पेन, पेन्सिंल जैसी सामग्रियों पर टैक्स लगाकर किसी को भी नहीं छोड़ा।
यात्रा में प्रमुख रूप से वरिष्ठ कांग्रेसी रमेश डाकलिया, महापौर हेमा देशमुख, डा.आफताब आलम, शहर कांग्रेस उपाध्यक्ष विकास त्रिपाठी, मोहम्मद यहया, दक्षिण ब्लाॅक कांग्रेस अध्यक्ष सूर्यकांत जैन, महिला कांग्रेस अध्यक्ष रौशनी सिन्हा, मोहनी सिन्हा, ज्योति शर्मा, एल्डरमैन मामराज अग्रवाल, प्रभात गुप्ता, राजीव पंचभावे, पार्षद महेश साहू, चंद्रकला, गेमू कुंजाम, डा.कुमार, मुस्तफा जोया, विशु अजमानी, हितेश गोन्नाडे, राजेश सेवता, सुरेन्द्र देवांगन, संदीप जायसवाल, शिवम गढ़पायले, आशीष रामटेके, प्रियेश मेश्राम, सुरेन्द्र गजभिये, शैलेश ठावरे, किरण साहू, मालती साहू, रेवालाल साहू, उदेराम, शुभम ललवानी, अमित जंघेल, संगीता साहू, भूमिका, शकुन, जागृति, उमेश साहू, विजय यादव, राधेलाल, अर्जुन सिंह कुर्रे सहित वार्ड के वरिष्ठजन, महिलाएं शामिल रही।