राजनांदगांव। डोंगरगढ़ सुकुलदैहान की ओर से शराब तस्करी करने वाले आरोपित को पुलिस ने रायपुर से गिरफ्तार किया है। आरोपित पिछले एक महीने से फरार था। पुलिस उसकी तलाश में थी। बताया गया कि बीते दो फरवरी को पुलिस शराब की अवैध बिक्री रोकने घेराबंदी कर सुकुलदैहान के पास घेराबंदी कर जांच कर रही थी, तभी लालबाग थाना प्रभारी शिवेन्द्र राजपुत के नेतृत्व में पुलिस की टीम ने डोंगरगढ़ की ओर से एक कार को आते देखा। उसे रूकवाकर जांच की।
आरोपित की पता तलाश की जा रही
वाहन चालक आरोपित राजीव नगर बसंतपुर निवासी 24 वर्षीय चंदन चौधरी गाड़ी से कूदकर भाग गया। घटना के बाद से लगातार आरोपित की पता तलाश की जा रही थी। विवेचना के दौरान बता चला कि आरोपित चंदन चौधरी रायपुर में लुक-छिप कर रह रहा है। इस सूचना के बाद पुलिस की टीम रायपुर पहुंची और गुढ़ियारी थाना क्षेत्र में रैकी में बैठकर तीन मार्च की रात करीब आठ बजे गुढ़ियारी के गलीकुचे क्षेत्र में घेराबंदी कर आरोपित को पकड़ा। आरोपित चंदन को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ किया। जिसके बाद उसके पास से चार पेटी अंग्रेजी शराब जब्त किया गया। इस प्रकरण में दो आरोपित अविनाश साकरे आमगांव, गोंदिया महाराष्ट्र और कुंदन चौधरी राजीव नगर बसंतपुर को पहले ही गिरफ्तार कर पुलिस जेल भेज चुकी है।
बाइक चोरी का आरोपित पकड़ाया
मोटर साइकिल चोरी के आरोपित को खैरागढ़ पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। खैरागढ़ थाना प्रभारी निलेश पांडे ने बताया कि थाना क्षेत्र में लगातार मोबाइल चोरी की शिकायत सामने आ रही थी। इस शिकायत पर जांच की गई, जिसकी शिकायत पर पुलिस ने बोरइडीह खैरागढ़ निवासी 23 वर्षीय सीताराम वर्मा उर्फ गोलू राम वर्मा को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। पूछताछ करने पर आरोपित ने जुर्म स्वीकार किया। आरोपित को पुलिस ने मोटर साइकिल सीजी 08 एडी 9557, सीजी 08 एई 3584, सीजी 08 जे 5044 सीजी 08 वाय 1088 को आरोपित के पास से गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी निलेश पांडे ने बताया कि आरोपित को चिचगढ़ महाराष्ट्र से गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।