विधायक दलेश्वर साहू के अथक प्रयासों से लाल बहादुर नगर को मुख्यमंत्री ने तहसील बनाने की घोषणा
डोंगरगढ़ । लाल बहादुर नगर में आयोजित लोक मंडई के कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के बतौर पधारे प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने क्षेत्रीय विधायक दलेश्वर साहू ने ग्रामीणों की मांग पर एलबी नगर को तहसील बनाने की घोषणा कर दी। इसके परिणाम स्वरूप तहसील बनाने की सभी औपचारिकताएं लगभग पूर्ण कर दी गई है। विधायक दलेश्वर साहू के अथक प्रयासों से लाल बहादुर नगर को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने तहसील बनाने की घोषणा की और तहसील बनाने की पूरी प्रक्रिया राजस्व विभाग द्वारा कर ली गई है। जल्द ही इसका शुभारंभ किया जाएगा और यहां तक भवन निर्माण रंग रोगन भी किए जा चुके हैं। चुकी विधानसभा वार छत्तीसगढ़ प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का भेंट मुलाकात का कार्यक्रम लंबित है जिसके परिणाम स्वरूप एलबी नगर का औपचारिक शुभारंभ किए जाने में थोड़ा विलंब तो जरूर दिख रहा है जिससे निश्चित रूप से जनता को थोड़ी तकलीफ उठाने की आवश्यकता पड़ रही है पर चुकी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जब क्षेत्र में आएंगे तो हो सकता है विकास की और बड़ी घोषणा को तहसील के शुभारंभ अवसर पर कर दे। क्योंकि प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ग्रामीण क्षेत्र और छत्तीसगढ़ के विकास के लिए वचनबद्ध है और छोटे जिले और तहसील निर्माण की ओर अग्रसर है और उसका परिणाम भी मोहला मानपुर चौकी जिला और खैरागढ़ छुईखदान गंडई जिला बनने के पश्चात उनकी मंशा का परिदृश्य स्पष्ट है। यही कारण है कि तहसील के उद्घाटन कार्यक्रम में भले ही थोड़ा विलंब हो रहा है। पर मुख्य्मंत्री भूपेश बघेल के आगमन और लाल बहादुर नगर तहसील के उद्घाटन अवसर पर विकास कार्यों की सौगात की झड़ी भी लगा सकते है। यही कारण है कि क्षेत्र के बेहतर विकास की वजह से तहसील कार्यालय बनने में विलंब जरूर हो रहा है पर निश्चित रूप से सब्र का मीठा फल क्षेत्रवासियों को मिलने की उम्मीदों से भी इनकार नहीं किया जा सकता।