भोपाल। इंटरनेट मीडिया पर एक माह पहले हुई दोस्ती के बाद युवक ने गुरुवार रात को पेशे से नर्स युवती को रूबरू मिलने के लिए बुलाया। इसके बाद वह उसे घुमाने के बहाने बाइक से एक खेत में ले गया और मारपीट कर दुष्कर्म किया। इसके बाद वह युवती को जबरन अपने कमरे पर ले जाने लगा, तो जान बचाने के लिए नर्स चलती बाइक से कूद गई। पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है।
कोलार थाना पुलिस के मुताबिक गोविंदपुरा क्षेत्र में रहने वाली 24 वर्षीय युवती एक अस्पताल में नर्स की ड्यूटी करती है। युवती ने अपनी शिकायत में बताया कि एक माह पहले इंस्टाग्राम पर उसकी दोस्ती नरेंद्र पटेल नाम के युवक से हुई थी। दोनों की फोन पर सामान्य बातचीत भी होने लगी थी। 27 अप्रैल की रात को नरेंद्र ने फोन करके युवती से रूबरू मिलने की बात कही। पहले तो युवती ने मना कर दिया, लेकिन काफी आग्रह करने पर उसने कस्तूरबा अस्पताल के पास आने को कह दिया। रात 11 बजे नरेंद्र वहां पहुंचा। बातचीत के दौरान नरेंद्र ने आइसक्रीम खाने के बहाने आइएसबीटी ले आया।