छत्तीसगढ़ में इन दिनों परिवहन विभाग लगता है भगवान भरोसे ही चल रहा है प्रदेश के बॉर्डर में परिवहन विभाग के अधिकारी, कर्मचारी जमकर अवैध वसूली कर रहे है जिससे ट्रांसपोर्टर से लेकर ड्राइवर तक सब परेशान हैं लेकिन इनकी सुनने वाला कोई नहीं.. बॉर्डर पर ट्रक ड्राइवरों से कहां जाता है कि वह मेकेनिकल रसीद कटवा लें .. जबकि विधानसभा में कांग्रेस विधायक छन्नी साहू परिवहन मंत्री मोहम्मद अकबर से सवाल किया था जिस पर मंत्री ने लिखित जवाब दिया था कि किसी भी तरह के मैकेनिकल का कोई प्रावधान नहीं है इसके बावजूद मंत्री जी के इस आदेश की अवहेलना खुलेआम की जा रही है

सूत्रों की माने तो परिवहन विभाग में एटीसी शोएब खान ने अपने साहब के आदेश पर पूरे प्रदेश के परिवहन निरीक्षकों को मौखिक आदेश दिया है की टारगेट पूरा करना है जो रसीद काटना है वह काटो साथ मे ऊपर का भी देखना है..छत्तीसगढ़ प्रदेश में जब गाड़िया प्रवेश करती है तो इंट्री ली जाती है इसकी रसीद भी नही दी जाती… यह इंट्री का पैसा कितना होता है यह ट्रक चक्कों के हिसाब से डिसाइड होता है…10 चक्का 1400सौ 12 चक्का 1900 सौ 14 चक्का 22 सौ इसके अलावा ओवर लोड की फीस 6000 रुपए महीने की होती है इन सब की रसीद भी नही दी जाती.
चेक पोस्ट पाटेकोहरा से लेकर सराईपाली चेकपोस्ट तक चिल्फी से लेकर रायगढ़ तक पूरी लूट मची हुई है.. ट्रांसपोर्टर परेशान चल रही हैं इन्होंने कई बार अपनी समस्याएं मंत्री जी को बताएं लेकिन मंत्री जी की तरफ से सिर्फ आश्वासन ही मिलता है जबकि सड़क पर परिवहन विभाग के अधिकारी और कर्मचारी पूरी तरह से विभाग को लूट खसोट का अड्डा बना रखा है.. प्रदेश के मुख्यमंत्री जल्दी ऐसे वसूली बाज अधिकारियों पर संज्ञान लेते हुए उचित कार्यवाही करें नहीं तो आने वाले दिनों में जिस तरह से परिवहन विभाग की वसूली चल रही है उसमें प्रदेश सरकार की छवि दागदार होती जा रही है..