सुपोषित समाज ही अच्छे राष्ट्र की नीव- शिवेंद्र सहयोग एवं जनकल्याण संस्थान
शिवेंद्र सहयोग जनकल्याण संस्थान द्वारा वर्ष 2021 का पोषण अभियान जिसके तहत राजनांदगांव शहर के चिन्हकित आंगनवाड़ी केंद्रों में गंभीर कुपोषित और मध्यम कुपोषित बच्चों के लिये सुपोषण जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है दिनांक 14.09.2021को शिवेंद्र सहयोग जनकल्याण संस्थान के द्वारा राजनांदगांव के बजरंगपुर नवागांव स्थित आंगनबाड़ी केंद्र क्रमांक 1 में *हर बच्चा सुपोषित अभियान* के तहत संस्था के अध्यक्ष अनिमेष राय जी के द्वारा पहली बार आंगनबाड़ी पहुंच कर छोटे बच्चों किशोरियों और गर्भवती माताओं को कुपोषण के कारणो की जानकारी प्रदान की, तथा उनकी आदत व व्यवहार में सुपोषित भोजन करने के लिए प्रेरित किया और और यह भी बताया कि सुपोषण के साथ-साथ स्वच्छता का भी ध्यान रखना अति आवश्यक है साथ ही 2 से 19 वर्ष तक के बच्चों को कृमि की दवा लेने का महत्व समझाया इसी कार्यक्रम मैं मुख्य रूप से श्रीमती आशा मेश्राम पर्यवेक्षक मौजूद थे जिन्होंने महिलाओं को पौष्टिक भोजन बनाने और मुनगा भाजी का महत्व समझाया इसी कार्यक्रम मे अभिनय ठाकुर जोकि यूनिसेफ के टीकाकरण अभियान के जिला प्रमुख हैं उन्होंने टीको का महत्व समझा कर लोगों को सही समय पर टीका लगाने के लिए प्रेरित किया

सुश्री दीपशिखा जी ने बताया कि संस्था द्वारा *”हर बच्चा सुपोषित अभियान”* के तहत सुपोषण को लेकर समाज के प्रत्येक नागरिक को “सुपोषणआत्मनिर्भर” बनाना है ताकि कुपोषण विरुद्ध एक मजबूत समाज की नींव तैयार हो सके,चूंकि सुपोषण हेतु सरकार द्वारा दी जा रही सारी योजनाएं अपने आप में परीपूर्ण है परंतु अभी भी देखा जा रहा है कि, कुछ विशेष समुदाय व ग्रामीण जनता में इन योजनाओं के प्रति अज्ञानत वश या अन्य पर्याय कारणों से कुपोषण परिणाम कम नही हो पा रहे है। ऐसे में शिवेंद्र सहयोग एवं जन कल्याण संस्थान एक प्रेरक की भूमिका में समाज को सुपोषण के प्रति जागरूक व शिक्षित कर सके तकि सुपोषण का 100% लक्ष्य को प्राप्त किया जा सके। संस्था अपनी मूल जिम्मेदारी को समझते हुए बिना किसी आर्थिक प्रतिफल इस महहत्ती योजना में अपना पूर्ण योगदान देकर सुपोषित समाज निर्माण करने हेतु संकल्पित हैं।
इस कार्यक्रम में बजरंगपुर नवागांव की आंगनवाड़ी की कार्यकर्ता श्रीमती प्रेमलता वैष्णव श्रीमती सुनीता सेवता श्रीमती अमरिका ध्रुव व मितानिन पिलेश्वरी,जानकी साहू मौजूद थे जिन्होंने अंत में हम सभी का धन्यवाद किया कार्यक्रम का अंत पोषण प्रतिज्ञा के साथ किया गया। उक्त जानकारी संस्था के उपाध्यक्ष कमलेश जोगी ने दी