छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में अपराधी पुलिस के लिए चुनौती बन गए हैं. अपराधियों द्वारा खुलेआम वारदात को अंजाम दिया जा रहा है. रायपुर के सिविल लाइंस पुलिस थाना क्षेत्र में एक प्रॉपर्टी डीलर पर जानलेवा हमला किया गया है. पेट्रोल बम फेंककर आरोपियों ने प्रॉपर्टी डीलर को निशाना
14 अगस्त की रात एक कार में आए बदमाशों ने शराब की बोतल में पेट्रोल भरकर प्रापर्टी डीलर के घर पर किए गए हमले में पुलिस ने तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया है। मुख्य आरोपित अंकुश सिंह राजूपत ने अपने छोटे भाई और अन्य दोस्तों के जरिए ये बम बनाकर फेंका था। सिविल लाइन पुलिस ने अमन सिंह, ए. रामकुमार राव और युवराज सिंह को गिरफ्तार किया है।
प्रार्थी प्रियेश बग्गा निवासी वाइट हाउस, फारेस्ट आफिस कालोनी सिविल लाइन रायपुर के घर हमला हुआ था। 14 अगस्त की रात लगभग 11 बजे वह अपने घर के अंदर था। तभी इंडिवर कार में आए अज्ञात व्यक्तियों द्वारा शराब की बाटल में आग लगाकर घर की खिड़की में फेंका गया। उसके बाद कार सवार भाग निकले। पुलिस ने प्रार्थी प्रियेश से पुराने विवादों के बारे में जानकारी जुटाई। प्रार्थी द्वारा एक सप्ताह पूर्व अंकुश सिंह राजपूत से विवाद होना बताया। वहीं उसके पास ग्रे कलर का इंडिवर कार होने की बात बताई गई। अंकुश सिंह राजपूत के संबंध पतासाजी पर ज्ञात हुआ कि वह षडयंत्रपूर्वक घटना को अंजाम देने योजना तैयार कर स्वयं को बचाने नागपुर चला गया ताकि किसी को उस पर शक न हो।प्रकरण में अंकुश सिंह के घर जाकर अंकुश सिंह घर से बाहर होने से उसके भाई अमन सिंह से पूछताछ की गई। संदेही अमन सिंह के द्वारा लगातार पुलिस को गुमराह करने का प्रयास किया जा रहा था। कड़ाई से पूछताछ करने पर अपने साथी ए. रामकुमार, चालक युवराज सिंह के साथ मिलकर अपने भाई अंकुश सिंह के बनाए आपराधिक योजना अनुसार घटना को अंजाम देना बताया।
आरोपित अमन सिंह, ए. रामकुमार और युवराज सिंह तीनों साथ मिलकर नया रायपुर के एक होटल के पास शराब पी और फरार आरोपित अंकुश के कहने पर अमन, रामकुमार और युवराज के द्वारा एक राय होकर पूर्व में प्रार्थी के साथ हुए विवाद का बदला लेने के लिये अपने पिए हुए खाली शराब के बाटल को गाड़ी में रख लिया। इसके बाद रास्ते में उसमें पेट्रोल भरा और फिर सामने कपड़ा लगा दिया। इसके बाद प्रियेश के घर के पास पहुंचे फिर कपड़े में आग लगाकर प्रियेश के घर फेंक दिया। घर की दीवाल से टकराकर बाटल नीचे गिर गई, वहीं आग फैलने लगी।