रायपुर – मनी लांड्रिंग के मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने प्रदेश के छह शहरों में 16 कारोबारियों और अधिकारियों के ठिकाने पर दबिश दी थी। ईडी की टीम ने मंगलवार सुबह छह बजे रायपुर, दुर्ग-भिलाई, महासमुंद, बिलासपुर, रायगढ़ और कोरबा में एक साथ कार्रवाई की। कोयला कारोबारी, रियल एस्टेट कारोबारी, सीए और सरकारी अधिकारियों के ठिकानों पर जांच जारी है। इन छापों में चार करोड़ नगद बरामद हुआ है। ईडी के राज्य के खनिज विभाग ने इसी साल जुलाई में कोयला कारोबार सेे जुड़ी कुछ कंपनियों की जांच की थी। अवैध खनन के कुछ मामलों में पुलिस में प्रकरण भी दर्ज कराए गए थे। मनी लांड्रिंग के मामले में आइएएस समीर बिश्नोई, कारोबारी सुनील अग्रवाल और लक्ष्मीकांत तिवारी को गिरफ्तार करके गुस्र्वार को कोर्ट में पेश किया।
मुख्यमंत्री कार्यालय में पदस्थ एक अधिकारी के अलावा प्रदेश के तीन आइएएस अधिकारी रानू साहू, जयप्रकाश मौर्या और समीर बिश्नोई रायगढ़ कलेक्टर रानू साहू के सरकारी आवास पति और खनिज विभाग के संचालक जयप्रकाश मौर्या और खनिज विभाग के पूर्व संचालक समीर बिश्नोई महासमुंद के पूर्व विधायक अग्नि चंद्राकर, उनके दामाद कोयला कारोबारी सूर्यकांत तिवारी, एलके तिवारी, नवनीत तिवारी, लक्ष्मी तिवारी, रजनी तिवारी, बादल मक्कड़, सन्नी लूनिया, अजय नायडू के आवास में जांच शुरू की है। रायपुर में देवेंद्र नगर में सीए अजय मालू, कोयला कारोबारी सुनील अग्रवाल, शराब कारोबारी प्रिंस भाटिया खनिज विभाग के डिप्टी डायरेक्टर शिव शंकर नाग के वहा ई डी की कार्यवाही हुई .
इस मामले में कुछ न्यूज पोर्टल एवं समाचारों में आइएएस अधिकारी रानू साहू एवं उनके पति जयप्रकाश मौर्या के खिलाफ गलत एवं भ्रामक समाचार प्रकाशित किया जा रहा है जिसे लेकर आज आइएएस अधिकारी जय प्रकाश मौर्य ने कहा है कि कुछ न्यूज पोर्टल गलत नीयत से मुझे और मेरी पत्नी को बदनाम करने की कोशिश कर रहे हैं। वे फर्जी और शरारती खबरें फैलाने की कोशिश कर रहे हैं। मेरा अनुरोध है कि कृपया केवल तथ्यात्मक समाचार प्रसारित करें। मैं अपने सरकारी आवास पर शांतिपूर्वक रह रहा हूं। कल मैं ऑफिस ज्वाइन कर रहा हूं। कृपया फेक न्यूज पर ध्यान न दें। कृपया इस खबर को प्रसारित करें।
जय प्रकाश मौर्य (IAS )
निदेशक खनन।
प्रिय मित्रों, कुछ न्यूज पोर्टल गलत नीयत से मुझे और मेरी पत्नी को बदनाम करने की कोशिश कर रहे हैं। वे फर्जी और शरारती खबरें फैलाने की कोशिश कर रहे हैं। मेरा अनुरोध है कि कृपया केवल तथ्यात्मक समाचार प्रसारित करें। मैं अपने सरकारी आवास पर शांतिपूर्वक रह रहा हूं। कल मैं ऑफिस ज्वाइन कर रहा हूं। कृपया फेक न्यूज पर ध्यान न दें। कृपया इस खबर को प्रसारित करें।
जय प्रकाश मौर्य (IAS )
निदेशक खनन।