बीजापुर, 07 जून 2023 आगामी मानसून 2023 में प्राकृतिक आपदा से बचाव एवं राहत व्यवस्था सफलता पूर्वक सुनिश्चित करने हेतु जिला एवं ब्लॉक स्तर के अधिकारियों की बैठक 30 मई 2023 को आयोजित की गई थी। उक्त बैठक में जिले के नामजद अधिकारियों को विभिन्न दायित्वों के निर्वहन हेतु जिम्मेदारी सौंपी गई है। जिसके तहत प्रभारी अधिकारी भू.अभिलेख, समस्त तहसीलदार, प्रभारी अधिकारी राहत शाखा, सहायक संचालक जनसंपर्क, जिला खाद्य अधिकारी, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, कार्यपालन अभियंता लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग, समस्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत, जिला सेनानी नगर सेना, मुख्य नगर पालिका अधिकारी, नगर पालिका परिषद बीजापुर, मुख्य नगर पंचायत अधिकारी भैरमगढ़, भोपालपटनम, कार्यपालन अभियंता जल संसाधन विभाग, सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विभाग बीजापुर एवं जिला शिक्षा अधिकारी को विभिन्न दायित्व सौपा गया है।