छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में नक्सलियों के साथ जारी मुठभेड़ में कोबरा यूनिट का एक हेड कांस्टेबल घायल हो गया। बताया जा रहा है कि क्षेत्र में नक्सलियों की मौजूदगी का पता चलते ही कोबरा, STF, CRPF और DF के जवानों ने गश्ती बढ़ा दी। कुछ देर बाद जब नक्सलियों ने इलाके को पार करने की कोशिश की तो फोर्स की तरफ से फायरिंग शुरू कर दी गई फिर दोनों ओर से मुठभेड़ हुई जिसमें कोबड़ा यूनिट का एक हेड कांस्टेबल घायल हो गया।