दिल्ली के चांदबाग इलाके में लैपटाप और ई-रिक्शा की बैट्री बनाने वाली फैक्ट्री में आग लग गई। आग में जलकर एक महिला की मौत हो गई। दमकल गाड़ियों को आग पर काबू पाने में करीब तीन घंटे लगे। मृतक महिला की पहचान माया (30) पत्नी गोविंद राम निवासी बी-350, गोकल पुरी के रूप में हुई है, महिला का शव बेसमेंट के बाथरूम में मिला।