खैरागढ़. यात्री लेकर बस स्टैण्ड से निकल रही बस के ब्रेक फेल हो गया था। बस अनियंत्रित होकर मुख्य मार्ग को पार करते फतेह मैदान कॉम्पलेक्स में बनी वेल्डिंग दुकान में घुस गई। रायपुर जाने बस स्टैंड से निकल रही शर्मा ट्रेवल्स की बस सीजी 07 ई 0741 का ब्रेक अचानक फेल हो गया। बस अनियंत्रित होकर वेल्डिंग दुकान मे घुस गई । इस दौरान तीन बाइक भी बस की चपेट में आ गए। बस में कुछ यात्री भी बस स्टैण्ड से सवार हुए थे । वेल्डिंग दुकान के सामने बनाए गए टीन के छज्जे से टकराकर बस रूक गई । इसके चलते राजनांदगांव-कवर्धा मार्ग पूरी तरह बाधित रहा। बस ने तीन बाइक को भी अपनी चपेट में ले लिया। बस में दबने से दो बाइक बूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है। जबकि एक बाइक दबने से बच गई। बस के यात्रियाें ने बस रूकते ही कूदकर अपनी जान बचाई। बताया गया कि बाइक सवार लोग वहाँ किसी काम से उतरकर बाइक खड़ी कर दुकानाें में खरीदारी कर रहे थे। बस के ब्रेक फेल होने के बाद मुख्य मार्ग में आने के दौरान भी दोनों ओर से आ रहे वाहन चालकाें ने स्थिति संभाली वरना बड़ी दुर्घटना हो सकती थी। जानकारी के बाद मौके पर पहुँची पुलिस टीम ने वहाँ से जाम हटवाते बस को निकलवाया और थाने पहुँचाया। दुर्घटना में क्षतिग्रस्त हो चुकी दो बाइकों को भी पुलिस ने कब्जे मे लिया है। यात्रियाें को अन्य बस से रायपुर रवाना किया गया।
पुलिस ने मामला दर्ज मामले की जांच शुरू कर दी है। दुर्घटना से वेल्डिंग दुकान को भी आंशिक क्षति हुई है।