प्रतीकात्मक फोटो
राजनांदगांव। कल सुबह जंगलेश्वर एनीकट में जल लेने गए लखोली का एक युवक शिवनाथ नदी के तेज बहाव में बह गया था। गोताखोरो की मदद से तलाश की जा रही थी। मौके पर एस डी आर एफ की टीम: सर्च ऑपरेशन कर तलाश कर रही थी . मिली जानकारी के अनुसार रेस्क्यू टीम को सफलता मिली गई है . युवक का शव राजाराम फैक्ट्री के पास मिला है . मौके पर एसडीएम, तहसीलदार, कमांडर जिला सेनानी टीम के साथ उपस्थित है .
कल शिवनाथ नदी के धामनसरा-मोहड़ एनीकट में सोमवार को नहाते समय लखोली निवासी 15 वर्षीय बालक नदी में बह गया था . मिली जानकारी अनुसार कल लखोली दुर्गा चौक निवासी 16 वर्षीय नागेश्वर पिता चुम्मन ठाकुर अपने तीन अन्य दोस्तों के साथ सावन सोमवार होने कारण नदी में नहाकर जल लेने के लिए पहुंचा हुआ था। इस दौरान वे एनीकट में नहा रहे थे, लेकिन डाकेश्वर पानी की तेज बहाव में आ गया, उसे डूबते और बहते हुए देख दो दोस्त उसे बचाने के लिए कूद पड़े, लेकिन वे विफल रहे। बताया जाता है कि डाकेश्वर को बचाने कूदे उनके दोस्त भी तेज बहाव के कारण मुश्किल में पड़ गए थे।

नहाते समय नदी के तेज बहाव में डूबने की यह पखवाडे़भर में चौथी घटना है। पहले पनेका में शिवनाथ नदी में नहाने गया। इंदिरा नगर निवासी बच्चा बह गया। इसके बाद डोंगरगांव निवासी 15 वर्षीय बालक घुमरिया नाला में बहा, ठीक तीन दिन बाद बिजेपार निवासी 21 वर्षीय युवक भी घुमरिया नाले में बह गया। फिर सोमवार को लखोली निवासी बालक बह गया है। लगातार घटना के बाद भी लोग लापरवाह हैं।