0 बड़ी संख्या में शामिल हुए कांग्रेस पदाधिकारी व कार्यकर्ता, भाजपा की नीति पर बोला हमला
राजनांदगांव । कांग्रेस के भारता जोड़ो यात्रा के तहत प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर शहर कांग्रेस ने पदयात्रा निकाली। हाथों में तिरंगा लेकर शहर कांग्रेस जिलाध्यक्ष कुलबीर सिंह छाबड़ा के नेतृ़त्व में यात्रा निकाली।
कांग्रेस की पदयात्रा शहर के महावीर चौक से शुरू हुई। जो महारानी स्कूल होते हुए रेलवे स्टेशन रोड, कामठी लाइन, सदर बाजार, बसंतपुर थाना होते हुए बाल गोविंद चौक पहुंची। इसके बाद यात्रा आगे बढ़ते हुए दुर्गा चौक, ब्राम्हणपारा, गांधी चौक से मानव मंदिर चौक होते हुए जयस्तंभ चौक पहुंची। जहां पदयात्रा का समापन किया गया। इस दौरान शहर कांग्रेस जिलाध्यक्ष कुलबीर सिंह छाबड़ा ने कहा कि भाजपा देश को तोड़ रही है। देश को धर्म के नाम पर बांटने का प्रयास किया जा रहा है। इसके चलते भारत जोड़ो यात्रा की जरुरत आम लोग भी महसूस कर रहे हैं। यही वजह है कि राहुल गांधी जी के भारत जोड़ो यात्रा को पूरे देश में व्यापक समर्थक मिल रहा है। छाबड़ा ने कहा कि महंगाई से देश के उद्योगों के प्राइवेट सेक्टर में बिकने से रोजगार नहीं मिल रहे है। इससे देश में बेरोजगारी बढ़ रही है। उस पर केंद्र सरकार तानाशाही दिखाते हुए ईडी और सीबीआई का दुरुपयोग कर गुलामी जैसी स्थिति निर्मित कर रही है। अंग्रेजों का अनुसरण कर केंद्र की मोदी सरकार देश को गुलामी की ओर ले जा रही है। छाबड़ा ने कहा कि भाजपा की अंग्रेजों वाली सोंच से जनता उब चुके हैं। भाजपा की सच्चाई खुलकर सामने आ चुकी है।

अब देश की जनता भारत जोड़ो यात्रा से देश में होने वाले बदलाव की ओर देख रही है। अंतव्यवसायी वित्त विकास निगम के अध्यक्ष धनेश पाटिला, महापौर हेमा देशमुख, खादी एवं ग्रामोद्योग के सदस्य श्रीकिशन खंडेलवाल, अल्पसंख्यक आयोग के सदस्य हफीज खान, प्रदेश कांग्रेस महासचिव थानेश्वर पाटिला, निगम अध्यक्ष हरिनारायण धकेता, रमेश डाकलिया, कुतबुद्दीन सोलंकी, शहर कांग्रेस उपाध्यक्ष विकास त्रिपाठी, यहया खान, सविता ठाकुर, महामंत्री झम्मन देवांगन, नरेश शर्मा, फिरोज अंसारी, हनी ग्रेवाल, नासिर जिंदरान, अमित चंद्रवंशी, मोहिनी सिन्हा, योगेन्द्र प्रताप सिंह, शरद खंडेलवाल, महिला कांग्रेस अध्यक्ष रौशनी सिन्हा, उत्तर ब्लाक अध्यक्ष आसिफ अली, दक्षिण ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सूर्यकांत जैन, पार्षद संतोष पिल्ले, मधुकर वंजारी, विनय झा, भागचंद साहू, मनीष साहू, महेश साहू, पूर्णिमा नागदेवे, राजीव पंचभावे, मनीष गौतम, अब्बास खान, खैरूनिशा, भोजराज भेलावे, भरत सोनी, प्रमोद बागड़ी, शकील रिजवी, एल्डरमैन हेमू सोनी, मामराज अग्रवाल, प्रतिमा बंजारे, एजाजूर रहमान, डा. कुमार, मेहुल मारू, अशोक फडनवीस, अतुल शर्मा, शाबिर जिंदरान, जगत चिन्टू शर्मा, गेमू कुंजाम, निखत परवीन, सरोज प्रधान, शैलेन्द्र ठावरे, संजय साहू, खिलेश बंजारे, अनीष जैन, सतीष सोनपिपरे, मोहन चुनरकर, बबलू कसार, विशु अजमानी, शुभम कसार, हितेश गोन्नाडे, राजकुमारी साहू, विद्या तिरपुडे, प्रितेश मेश्राम सहित कांग्रेसजन उपस्थित रहे।