पुखरायां। भोगनीपुर कस्बे में पुराना औरैया रोड पर गड्ढे के चलते अनियंत्रित हुई बाइक से गिरकर एक महिला की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
औरैया निवासी समशाद ने बताया कि वह चाची जुलेखा बेगम ( 40 ) को बाइक से लेकर औरैया से घाटमपुर जा रहा था। भागनीपुर कस्बे में पुराना औरैया रोड के समीप गड्ढे के चलते बाइक अनियंत्रित होने से जुलेखा सड़क पर गिरकर घायल हो गईं।स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची एंबुलेंस से इलाज के लिए सीएचसी लाया गया। जहां डॉ. गोविंद प्रसाद ने मृत घोषित कर दिया। परिजनों को सूचना दी है। कोतवाल अजयपाल सिंह ने बताया कि शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।