राजनंदगांव सावन के पवित्र माह के अंतिम सोमवार को आज प्रातः 6:00 बजे से कावड़ियों द्वारा शिवनाथ नदी के पवित्र जल को भरकर शिव जी को अभिषेक करने हेतु बड़ी संख्या में कावड़िए बिना चरण पादुका के हजारों की संख्या में जा रहे थे जिनका पुष्प वर्षा द्वारा जिला भाजपा अध्यक्ष कोमल सिंह राजपूत के नेतृत्व में नंदई चौक में सम्मान किया गया।
जिला भाजपा अध्यक्ष कोमल सिंह राजपूत ने बताया कि शिव भक्तों की अगाध श्रद्धा भक्ति उन्हें हिम्मत प्रदान करती है, उनकी यही भक्ति मूर्त रूप में दिखती है और वह कई किलोमीटर की यात्रा पैदल चलकर अपने आराध्य देव की मंदिर पहुंचकर उन्हें जल चढ़ाते हैं और उनकी यात्रा पूर्ण होती है उनकी पुण्य लाभ का ही प्रतिफल है कि यह धरती आज तक टिकी हुई है ऐसे महान भक्तों के स्वागत के लिए आज नंदई चौक पर भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष कोमल सिंह राजपूत के नेतृत्व में अनेकों शिव भक्त उपस्थित रहे जिन में प्रमुख रूप से नगर निगम के पार्षद रवि सिन्हा राजा माखिजा सतीश साहू पूर्व पार्षद विजय राय नमिताब जैन किशुन् यदु एवं विजय हरिहारणों रमेश सोनवानी प्रदीप आचार्य उपस्थित रहे।