मार्च तक हटवाने का कलेक्टर ने दिया आश्वासन
राजनांदगावं। विगत दिनों मुख्यमंत्री भेंट मुलाकात कार्यक्रम राजनांदगांव विधानसभा में सम्पन्न हुआ था, जिस दौरान मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को मोहारा वार्ड पार्षद प्रतिनिधि अवधेश प्रजापति व महापौर श्रीमती हेमा सुदेश देशमुख द्वारा मुख्यमंत्री जी को मोहारा शराब दुकान से वार्डवासियों को हो रही समस्या से अवगत कराया था और यह बताया गया था कि उक्त् शराब दुकान की वजह से वार्डके महिलाओं एवं बच्चों व आमजनों को विगत 7 वर्षो से शराबियों एवं असामाजिक तत्वो से परेशानी होती आ रही है। इस शराब दुकान को हटाने शुरूवात से ही पूर्व वार्ड पार्षद अवधेश प्रजापति व वार्डवासी प्रयासरत रहे है।
उक्त शिकायत पर संवेदनशील मुख्यमंत्री द्वारा तत्काल प्रभाव से संज्ञान में लेने निर्देशित किया गया था। इस तात्पर्य में आज महापौर हेेमा सुदेश देशमुख के साथ मोहारा वार्ड पार्षद प्रतिनिधि अवधेश प्रजापति व वार्डवासियोें रेवतीरमण वैष्णव, परशुराम प्रजापति, लक्ष्मण प्रजापति, रिषी शर्मा, की उपस्थिति में कलेक्टर डोमन सिंह से उनके कार्यालय में चर्चा हुई जिसमें चर्चा उपरांत निर्णय लिया गया कि आगामी मार्च तक शराब दुकान को आबादी क्षेत्र से हटाकर अन्य जगह स्थानांतरित किया जावेगा।
उक्त निर्णय पर खुशी जाहिर किरते हुये पार्षद प्रतिनिधि अवधेश प्रजापित ने समस्त वार्डवासियांे की ओर से मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, महापौर हेमा देशमुख सहित जिला कलेक्टर डोमन सिंह के प्रति आभार व्यक्त किया।