राजनांदगांव। स्वर्ग शिव धाम समिति हल्दी के संस्थापक एवं समाजसेवी रमेश देवांगन (रमेश टेलर्स) का आज निधन हो गया। 85 वर्षीय देवांगन की अंतिम यात्रा कल 17 जनवरी को उनके निज निवास दुर्गा चौक (पैराडाइज टेलर्स) से पूर्वान्ह 11 बजे निकलेगी और लखोली मुक्तिधाम में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।शहर में रमेश टेलर्स के नाम से उनकी पहचान रही। हल्दी में सांई शिव धाम बनाने में उनका बड़ा योगदान रहा। देवांगन समाज को संगठित करने में भी उनकी बड़ी भूमिका रही। वे समाज के अलावा कई धार्मिक संगठनों से जुड़े रहे। उनके निधन से देवांगन समाज में शोक की लहर है। श्री देवांगन अपने पीछे पांच पुत्रों नरेश, दिनेश (अधिवक्ता), श्याम, संतोष, लक्ष्मीनारायण (अधिवक्ता) एवं एक पुत्री वंदना-नूूतन सहित भरापूरा परिवार छोड़ गए। इधर देवांगन समाज ने रमेश टेलर्स के निधन पर शोक जताते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की है।