राजनांदगांव . पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव मोहित गर्ग, श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय राहुल देव शर्मा के निर्देशन, श्रीमान नगर पुलिस अधीक्षक पुस्पेंद्र नायक के मार्गदर्शन एवं थाना प्रभारी सोमनी निरीक्षक कृष्णा पाटले के नेतृत्व मे अवैध रुप से नशा के विरूद्ध लगातर कारवाही कि जा रही है मुखबिर के जरिए सूचना मिली कि टेडेसरा भट्टी रोड पर दो युवक कार मे शराब रखे हुए है.
मुखबीर के बताए स्थान पर तत्काल स्टाफ रवाना हुआ मौके पर पहुंच कर देखा कि एक स्विफ्ट कार क्रम.CG 04 H 9692 जिसकी तलाशी लेने पर 03 बैग मिला जिसमे शराब भरी हुई थीं पूछताछ करने पर आरोपी केवल कुमार पिता शत्रुघ्न कुमार उम्र 32 निवासी लालूटोला चिचोला, नीरज पटेल पिता मदन लाल उम्र 23वर्ष निवासी चिचोला का होना बताया जिनके कब्जे से 320 नग देशी शराब को जप्त कर कुल जुमला 1,,28,800 अपराध क्रमांक 97/24 धारा 34(2) आब. एक्ट के तहत विधिवत कारवाही कर मान. न्याय . राजनंदगांव पेश किया .