आबकारी एक्ट के तहत् की गयी कार्यवाही
आरोपी के कब्जे से 50 पौवा देशी प्लेन शराब जप्त
जप्त शराब कीमती 4000 /- रूपये ।
एवम बिक्री रकम 200/रुपये
कुल कीमती 4200/रुपये।
अवैध शराब बिक्री/ परिवहन एवं सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने एवं पीलाने की सुविधा उपलब्ध कराने वाले लोंगों पर लगातार की जा रही है कार्यवाही ।
श्रीमान् वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय श्री अभिषेक मीणा के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय श्री लखन पटले के मार्गदर्शन पर नगर पुलिस अधीक्षक श्री अमित पटेल के पर्यवेक्षण में लालबाग थाना क्षेत्र में अवैध शराब विक्रय पर कार्यवाही की जा रही है। थाना प्रभारी निरीक्षक संतोष भुआर्य के नेतृत्व में लालबाग पुलिस के द्वारा दिनांक 18/06/2023 को मुखबिर सूचना पर ट्रांसपोर्ट नगर चौक पेंड्री में आरोपी कमलेश साहू पिता श्री तुलेश्वर साहू उम्र 30 साल साकिन ग्राम छुईखदान थाना लालबाग को अवैध रूप से शराब बिक्री करते पाए जाने पर आरोपी के कब्जे से 50 पौवा देशी प्लेन शराब एवम बिक्री रकम 200/रुपये, जप्त किया गया आरोपी द्वारा अवैध रूप से शराब बिक्री करते पाए जाने पर आरोपी के विरूध्द थाना लालबाग में अपराध क्रमांक 181/23, धारा 34 ( 2 ) आबकारी एक्ट कायम कर आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया । उक्त कार्यवाही में प्रधान आरक्षक 1470 किशोर यादव पुखराज देशमुख ,आर0 533 विनोद महिलांगे आर.50 फागराम साहू की भूमिका सराहनीय रहा ।