राजनांदगांव। चंद्र दर्शन के शुभ दिवस पर गत दिवस स्थानीय श्री झूलेलाल मन्दिर झूलेलाल नगर में आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित पूज्य स्वामी मनीष जी महाराज द्वारा श्री अशोक पंजवानी को डायरेक्टर छग सिंधी अकादमी बोर्ड, छग शासन बनाये जाने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए समाज की ओर से का पुष्प माला एवं शाल से अभिनन्दन किया गया।
इस अवसर पर समाज के गणमान्य नागरिक लोकचंद लहरवानी, लक्ष्मीचंद आहूजा, नरेश धनवानी, सन्नी लहरवानी, वासुदेव बजाज, जीतू बजाज, दिलीप पंजवानी, मुरलीधर पंजवानी, सुनील जवरानी, तरुण, जीतू लालू प्रतीक, यश, सोनू मोनू, रेशु रोहित, सुनील सहित झूलेलाल युवा मण्डली के समस्त सदस्यगण संजू बजाज, प्रताप मोटवानी, तरुण आहूजा, चंद्रेश भोजवानी, श्रीचंद आहूजा, दीपचंद भीमनानी आदि विशेष रूप से उपस्थित रहे।