डोंगरगढ़/भंडारपुर. खैरागढ़ ब्लॉक के परसाई के आश्रित ग्राम कोपे नवागांव में शुक्रवार को बारिश के बीच अचानक आकाशीय बिजली गिरने का मामला सामने आया है। घटना मेें खेत में काम कर रही दो महिलाओं की इसकी चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई है। पुलिस मर्ग कायम कर विवेचना में जुटी है।
मिली जानकारी के अनुसार कोपे नवागांव निवासी 6 से 7 महिलाएं शुक्रवार को गांव के ही दयाराम वर्मा के खेत में निंदाई का काम कर रही थीं। इस दौरान करीब 9 बजे बारिश के बीच अचानक खेत में आकाशीय बिजली गिर गई। घटना में दो महिलाएं 45 वर्षीय ठगिया बाई गोड़ पति कुंभलाल गोड और शारदा यादव पति जितेंद्र यादव इसके चपेट में आ गई। घटना में ठगिया बाई की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं शारदा यादव ने इलाज के दौरान खैरागढ़ अस्पातल में दम तोड़ दी। घटना के दौरान मौके पर काम कर रही अन्य महिलाएं दहशत में हैं। पुलिस मर्ग कामय कर विवेचना में जुटी है।