राजनांदगांव। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मोहन मरकाम व प्रदेश कांग्रेस कमेटी महामंत्री, शहर जिला कांग्रेस कमेटी प्रभारी अरुण सिंह सिसोदिया के निर्देशानुसार शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कुलबीर छाबड़ा के मार्गदर्शन में, महापौर श्रीमती हेमा देशमुख, अन्तव्यवसायी निगम के अध्यक्ष धनेश पटिला, श्रीकिशन खंडेलवाल, विवेक वासनिक, रमेश डाकलिया, शारदा तिवारी, कमलजीत सिंह पिंटू की उपस्थिति में शहर उत्तर ब्लाक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष आसिफ अली के नेतृत्व में विरोध-प्रदर्शन के अंतर्गत एक दिवसीय धरना प्रदर्शन एनआईसी ऑफिस के सामने धरना देकर ब्लाक अध्यक्ष आसिफ अली ने संबोधन में कहा कि केंद्र में बैठी मोदी सरकार की गलत नीतियों को उजागर कर जनता के पैसों को चंद पूंजीपतियों को देने का काम मोदी सरकार कर रही और सरकारी संपत्तियों को बेचकर उद्योगपति के हाथ में सौप रही है, ऐसी सरकार को 2024 के चुनाव में उखाड़ फेकने जनता से अपील की।
इस अवसर पर अशोक फड़नवीस, अमित चंद्रवंशी, झम्मन देवांगन, नरेश शर्मा, राजू खान, मेहुल मारू, पार्षदगण सतीश मसीह, भागचंद साहू, विनय झा, दुलारी साहू, सिद्धार्थ डोंगरे, पूर्णिमा नागदेवे, समद खान, महेश साहू, मनीष साहू, अरविंद वर्मा, अजय छेदय्या, मामराज अग्रवाल, नारायण यादव, बबलू कसार, अतुल शर्मा, योगेन्द्र प्रताप सिंह, सचिन टूरहाटे, राजेश सेवता, नरेश साहू, अब्बास खान, भोजू भाई, गेमु कुंजाम, इब्राहिम खान, अमित जंघेल, हितेश गोन्नाडे, राहुल देवांगन, शैलेश रामटेके, राजीव कुरियाकोष, आशीष रामटेके, राहुल गजभिए, इब्राहिम खान, जितेंद्र वाजपेयी, प्रियेन्स मेश्राम, शाहरूख खान, पायल बारमाटे, आनंद कुमार रामटेके, विपिन मडामे, सुनीता सिन्हा, देवेंद्र कलिहारी, चंदन साहू, खिलावन साहू, शेख रिजवान सहित ब्लाक के पदाधिकारीगण उपस्थित थे। संचालन उत्तर ब्लाक के पार्षद महेश साहू ने किया और आभार प्रकट शहर उत्तर ब्लाक अध्यक्ष आसिफ अली ने किया।
महापौर श्रीमती हेमा देशमुख ने धरना प्रदर्शन को संबोधित करते हुए मोदी-अडानी भाई-भाई का नारा लगाते हुए केंद्र में बैठी भाजपा के सरकार को जमकर कोसा जनता के सामने नाकामी को उजाकर किया। शहर जिला अध्यक्ष कुलबीर सिंह छबड़ा ने अपने संबोधन में केंद्र में बैठी भाजपा सरकार के नोट बंदी के खिलाफ जमकर हल्ला बोला। बिना सोचे, समझे लागू करना जनता के कितना घातक साबित हुआ सब जनता ने देखा हैं और कहा जनता का पैसा पूँजीपतियों के जेब में डालने का काम मोदी सरकार कर रही हैं।
यह जानकारी ब्लाक के प्रवक्ता हितेश गोन्नाडे ने दी।