कलकसा। विकासखंड डोंगरगढ़ के ग्राम कलकसा में प्रति वर्ष अनुसार इस वर्ष भी 18 जनवरी दिन गुरुवार को ग्राम में मंड़ई मेला का कार्यक्रम आयोजित किया गया है। जिसमें रात्रि में दर्शकों के मनोरंजन के लिए छेड़िया ‘भरदा’ वालों का छत्तीसगढ़ी नाच का कार्यक्रम रखा गया है। गांव के प्रमुख नरोत्तम सिंह कुंजाम, दया राम मंडावी, पंचम नेताम, अशोक दास साहू ने क्षेत्र के दर्शकों से अपील किया जाता है कि अधिक से अधिक संख्या में पहुंच कर कार्यक्रम का आनंद लेवे।