डोंगरगांव। नगर के स्थानीय शिक्षण संस्थान में कॅरियर गाइडलाइन सह प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि योग व मेडिटेशन विभाग के डीन शिवाजी इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी व फार्मेसी दुर्ग एसके राजीव नायर, पुकेश देशमुख शिवाजी, दुर्गेश पटेल, अमित कुमार देवांगन, अजीत कुमार साहू रहे। पटेल इंस्टीट्यूट डोंगरगांव के डायरेक्टर टेमलाल पटेल और शिक्षक स्टाफ ने अतिथियों का स्वागत किया। राजीव नायर ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए अपने प्रेरणा दायक स्पीच में कहा कि हमारी आंखें मस्तिष्क का प्रवेश द्वार है। योग व मेडिटेशन क्रियाओं के द्वारा हम अपने मनो मस्तिष्क को स्थिर व संयमित कर सकते हैं। नियमित योग एवं मेडिटेशन करने से हमारे अन्दर की उस आंतरिक उर्जा को प्राप्त कर सकते हैं। बच्चों के द्वारा भारतीय व छतीसगढ़ी संस्कृति से संबंधित कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। जिसमें कुछ बच्चों के द्वारा प्रेरणा दायक नाटक की प्रस्तुति दी गई।