0 उत्तर ब्लाॅक ने एलआईसी कार्यालय के सामने व दक्षिण ब्लाॅक ने भारतीय स्टेट बैंक के सामने किया प्रदर्शन
राजनांदगांव। केन्द्र की मोदी सरकार द्वारा अडानी समूह को लाभ पहंुचाने के उद्देश्य से कराएं गए निवेश के अंतर्गत एसबीआई के खाता धारकों व एलआईसी कंपनी के करोड़ों पाॅलिसी धारकों की जमापूंजी पर प्रतिकूल असर पड़ रहा है। जिसको लेकर अखिल भारतीय कांग्रेस के आव्हान पर शहर कांग्रेस कमेटी के निर्देशन में 06 फरवरी को दोपहर 11 से 02 बजे तक उत्तर ब्लाॅक कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में एलआईसी ब्रांच कार्यालय के सामने स्टेशन रोड व दक्षिण ब्लाॅक कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में भारतीय स्टेट बैंक गंज लाइन के सामने एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन का आयोजन किया गया।
जानकारी देते हुए शहर कांग्रेस कमेटी के महामंत्री अमित चंद्रवंशी ने बताया कि केन्द्र की मोदी सरकार की नीतियों से देश में खासकर मध्यम वर्ग चिंतित है। मोदी सरकार द्वारा अडानी समूह में भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) एवं भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) जैसी लाभकारी सार्वजनिक उपक्रमों में बेहद जोखिम भरे लेने-देन और निवेश ने भारत के निवेशकों, एलआईसी के 29 करोड़ पाॅलिसी धारकों और एसबीआई के 45 करोड़ खाता धारकों पर प्रतिकूल प्रभाव डाला है, वहीं चंद पंूतिपतियों को लाभ पहंुचाने के लिए नियम में बदलाव के कारण इनके आम भारतीय खाताधारकों एवं पाॅलिसी धारकों में डर बना हुआ है, कांग्रेस संगठन हमेशा आम आदमी एवं उसके हितों के साथ खड़ा है। जिसको लेकर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आव्हान पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मोहन मरकाम जी के निर्देशानुसार, शहर कांग्रेस कमेटी के प्रभारी व महासचिव अरूण सिंसौदिया जी के मार्गदर्शन व शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कुलबीर सिंह छाबड़ा के निर्देशन में 06 फरवरी सोमवार को उत्तर ब्लाॅक द्वारा एलआईसी ब्रांच कार्यालय के सामने स्टेशन रोड व दक्षिण ब्लाॅक द्वारा एसबीआई ब्रांच कार्यालय गंज लाइन के सामने एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया गया। धरना में कांग्रेसजनों ने केन्द्र सरकार से मांग की है कि सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश या एक संयुक्त संसदीय समिति के तहत निष्पक्ष जांच हिंडनबर्ग रिसर्च में विस्तार से जांच की जाएं, वहीं एलआईसी, एसबीआई व अन्य राष्ट्रीयकृत बैंकों के जबरदस्त निवेश पर संसद में चर्चा की जानी चाहिए और निवेशकों के सुरक्षा के लिए उचित कदम उठाएं जाने चाहिए।
धरना प्रदर्शन में पूर्व मंत्री व अत्यांवसायी विकास वित्त निगम के अध्यक्ष धनेश पाटिला ने संबोधित करते हुए कहा कि जब केन्द्र में मोदी की सरकार आयी है तब देश की हालत बिगड़ चुकी है। मोदी सरकार को कोसते हुए उन्होंने कहा कि मोदी सरकार इस घोटाले को छूपाने के लिए संसद नहीं चलने दे रही है, कांग्रेस की यही मांग है कि इसकी जांच सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश से हो या संयुक्त संसदीय समिति इसकी जांच करें एवं संसद में हिंडनबर्ग रिपोर्ट के बारे में व्यापक चर्चा हो जिससे सच्चाई देश की जनता के सामने आ सके।
शहर कांग्रेस अध्यक्ष कुलबीर सिंह छाबड़ा ने धरना प्रदर्शन को संबोधित करते हुए कहा कि देश के जनता भारतीय स्टेट बैंक व एलआईसी में पाॅलिसी के माध्यम से अपने परिवार व बच्चों के भविष्य की सुरक्षा के लिए पैसा जमा करते है ताकि जरूरत के समय काम आ सके। जबकि पर आश्चर्य का विषय है कि प्रधानमंत्री मोदी जी द्वारा अंडानी बंधुओं को लाभ पहंुचाने के उद्देश्य से इन पैसों को डूबो रही। केन्द्र की मोदी सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि एलआईसी व भारतीय स्टेट बैंक के खाताधारकों का पैसा कहा है कब तक मिलेगा यह बताएं। आज केन्द्र की मोदी सरकार हिटलरशाही रवैया अपनाकर अंडानी बधुओं को बचाने में लगी है। जबकि हमारे कांगे्रेस के नेतृत्वकर्ता राहुल गांधी जी लगातार बोल रहे हैं कि देश बिक रहा है आज देख लीजिए महंगाई, नोटबंदी और भ्रष्टाचार के कारण देश की क्या हालत हो गई है।
महापौर हेमा देशमुख ने हुंकार भरते हुए कहा कि मोदी अडानी भाई-भाई का नारा लगवाया और केन्द्र में बैठी हुई मोदी सरकार की गलत नीतियों के कारण हो रही आम जनता को परेशानी को उजागर किया और मजदूर गरीब पिछड़ों के प्रति मोदी सरकार की सोच की आलोचना की। उन्हांेने केन्द्र में बैठी मोदी सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि वह आम लोगों के पैसों का इस्तेमाल अपने करीबी मित्रों को और ज्यादा अमीर बनाने में कर रही है, जिसका कांग्रेस विरोध करती है।
उत्तर ब्लाॅक अध्यक्ष आसिफ अली ने धरना-प्रदर्शन का आभार प्रदर्शन कर संबोधित करते हुए कांग्रेसजनों को मोदी सरकार की कारगुजारियों की जानकारी दी। तथा केन्द्र सरकार को चेताते हुए कहा कि आम आदमी की पूंजी से खेलना बंद करे तथा केन्द्र की गलत नीतियों के कारण हो रहे नुकसान के बारे में बताया और नारा लगवाया कि ‘‘ऐसा कोई सगा नहीं जिसे मोदी सरकार ने ठगा नहीं‘‘ ‘‘जो सरकार निकक्मी है वह सरकार बदलनी है।‘‘
दक्षिण ब्लाॅक अध्यक्ष सूर्यकांत जैन ने धरना-प्रदर्शन का संचालन करते हुए कहा केन्द्र सरकार छोटी-छोटी बातों पर ईडी का दुरूपयोग करती है किन्तु आज भारतीय स्टेट बैंक व एलआईसी में हुए भ्रष्टाचार को लेकर जांच क्यों नहीं करती यह समझ से परे है। मैं इस मंच के माध्यम से केन्द्र की मोदी सरकार को आगाह करता हूं कि इस तरह भ्रष्टाचार पर लगाम लगाएं और आम जनमानस की मेहनत की गाढ़ी कमाई को डूबने से बचाएं।
एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन उत्तर ब्लाॅक में एलआईसी ब्रांच कार्यालय के सामने प्रमुख रूप से खादी एवं ग्रामोद्योग के सदस्य श्रीकिशन खंडेलवाल, राजगामी संपदा अध्यक्ष विवेक वासनिक, वरिष्ठ कांग्रेसी श्रीमती शारदा तिवारी, संभागीय प्रवक्ता कमलजीत सिंह पिन्टू, रमेश डाकलिया, मोहम्मद यहया, झम्मन देवांगन, राजीव कुरियाकोष, योगेन्द्र प्रताप सिंह, पार्षद भागचंद साहू, सिद्धार्थ डोंगरे, दुलारी साहू, सतीश मसीह, अरविंद वर्मा, पूर्णिमा नागदेवे, मनीष साहू, अजय छेदैया, सचिन टूरहाटे, नरेश साहू, अब्बास खान, भोजू भाई, अमित जंघेल, बबलू कसार, गेमू कुंजाम, शैलेष रामटेके, सुनीता सिन्हा, मेहुल मारू, अर्जुन सिंह कुर्रे, अभिमन्यू मिश्रा, राजेश सेवता, शेख रिजवान, रूपेश साहू, विजय अग्निहोत्री, प्रियेश मेश्राम, इब्राहिम खान, पायल बारमाटे, राहुल देवांगन, हितेश गोन्नाडे, शाहरूख खान, नारायण यादव, आनंद रामटेके, विविन मंडामे, राहुल गजभिये सहित उत्तर ब्लाॅक कार्यकर्ता उपस्थित रहे। संचालन पार्षद महेश साहू ने किया।
दक्षिण ब्लाॅक कांग्रेस द्वारा आयोजित धरना प्रदर्शन भारतीय स्टेट बैंक के सामने वरिष्ठ कांग्रेसी प्रेमचंद बाफना, डा.आफताब आलम, निगम अध्यक्ष हरिनारायण धकेता, शहर कांग्रेस उपाध्यक्ष विकास त्रिपाठी, महामंत्री फिरोज अंसारी, नरेश शर्मा, महेन्द्र शर्मा, महिला कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती माया शर्मा, मोहनी सिन्हा, एल्डरमेन मामराज अग्रवाल, प्रभात गुप्ता, प्रतिमा बंजारे, भारत भूषण शर्मा, महेश अग्रवाल, अशोक फडनवीस, अतुल शर्मा, अजय अग्रवाल, मनीष सिमनकर, विशु अजमानी, सुरेन्द्र देवांगन, नारायण सोनी, प्रज्ञा गुप्ता, इकरामुद्दीन सोलंकी, राजा यादव, आशीष सोनकर, मोहन चुनुरकर, जितेश सिमनकर, अनिष जैन, राजेश चैहान, सतीश सोनपिपरे, डा.राकेश कुमार, कैलाश राठी, संजय साहू, लखुभाई रूचंदानी, शकील रिजवी, आफताब अहमद, मोर्हरम अली, विष्णु सिन्हा, खैरूनिशा, संगीता साहू, घनश्याम श्रीरंगे, संदीप जायसवाल, शुभम कसार, आरबी मिश्रा, मोहसिन कुरैशी, राकेश जैन सहित दक्षिण ब्लाॅक पदाधिकारी व कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित थे।