० सैकड़ो शिवभक्त होंगे शामिल
राजनांदगांव। खपरीखुर्द से तिलई शिव मंदिर तक विशाल कांवड़ यात्रा 1 अगस्त दिन सोमवार को सुबह 10 बजे से निकाला जाएगा। विधायक भुनेश्वर बघेल ने क्षेत्रवासियों से यात्रा में शामिल होने की अपील की है।
क्षेत्रीय जनपद सदस्य सभापति ओमप्रकाश साहू ने बताया कि सावन के पवित्र माह में 1 अगस्त दिन सोमवार को यात्रा सुबह 10 बजे खपरीखुर्द से प्रारंभ होगा। सैकड़ंो भक्तों के साथ तिलई शिवमंदिर में समापन किया जाएगा, जहां क्षेत्र की खुशहाली के लिए मंदिर में पूजा अर्चना किया जाएगा। ओमप्रकाश साहू ने सभी को इस भक्तिमय कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की है।