राजनांदगांव: गणेश विसर्जन झाकी के दौरान चाकूबाजी
राजनांदगांव/ डोंगरगढ़। धर्मनगरी डोंगरगढ़ में गणेश विसर्जन झांकी के दौरान चाकूबाजी की घटना सामने आई है युवक के साथ स्थानीय बस स्टैंड के आसपास चाकूबाजी की घटना हुई है। युवक के पीछे के हिस्से के में चाकू लगा है जिसे इलाज के लिए डोंगरगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया है, मिली जानकारी के अनुसार पीड़ित युवक पालंदुर का निवासी बताया जा रहा है। पुलिस द्वारा आरोपियों की पतासाजी की जा रही है.

update