राजनांदगांव / भिलाई. घर से बुधवार रात को जिम जाने के लिए निकले युवक की शिवनाथ नदी में डूबकर मौत हो गई। खबर लगने पर दुर्ग कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और गोताखोरों की मदद से शव को बाहर निकाला गया। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच में लिया है।
कोतवाली पुलिस ने बताया कि राजनांदगांव के वर्धमान नगर में रहने वाले ऋषभ सिंघल (26 वर्ष ) घर से रात को बाइक से निकला था। वह महमरा एनीकट दुर्ग पहुंचकर छलांग लगा दिया। रात को एनीकट में खोजबीन की गई। लेकिन कोई जानकारी नहीं मिल पाई।
इसलिए आज गुरुवार की सुबह टीम ने एनीकट में तलाश किया। युवक का शव बरामद कर लिया गया है। घटना रात 8 बजे की है।
कोतवाली थाना प्रभारी एस एन सिंह ने बताया कि मर्ग कायम कर जांच में लिया गया है।
अंतिम यात्रा आज गुरुवार को दोपहर 01 बजे निज निवास वर्धमान नगर से लखोली मुक्ति धाम जावेगी।