आयकर विभाग के आधा दर्जन अधिकारी-कर्मचारी कर रहे लेन-देन संबंधी दस्तावेजों की जांच
दोनो दुकानों में इनकम टैक्स की टीम देर रात तक करती रही पड़ताल
राजनांदगांव. शहर के दुर्गा चौक स्थित पीआर फ्लैक्स एवं खैरागढ़ के नया बस स्टैंड स्थित चंदू फ्लैक्स व रेडियम पाइंट में आयकर विभाग की टीम ने दबिश दी है. बताया जा रहा है कि टीम दो लक्जरी कार में आई हैं। रायपुर इनकम टैक्स डिपार्टमेंट के तकरीबन आधा दर्जन अधिकारी-कर्मचारियों ने क्षेत्र में बैनर, पोस्टर व फ्लैक्स बनाने वाले पीआर फ्लैक्स एवं चंदू फ्लैक्स की फर्म में दबिश दी है. चंदू फ्लैक्स का एक से अधिक जगह पर कारोबार संचालित है, लेकिन आयकर विभाग की दबिश के बाद से ही नगर के व्यापारियों में दहशत देखने को मिल रही है. आयकर विभाग की टीम देर रात तक दोनो दुकानों में सर्वे कर रही है। जानकारी है कि आयकर विभाग की टीम लेन-देन संंबंधी दस्तावेजों की जांच कर रही है. बताया जा रहा है कि दोनो ही फर्म पुरानी है और सरकारी कार्यो में अच्छी पकड़ है। जांच पूरी होने के बाद ही अनियमितता से संबंधित किसी भी तरह की जानकारी सामने आ पायेगी.
कुछ लोग द्वारा इस कार्यवाही को gst की कार्यवाही बताई जा रही है। समाचार लिखे जाने तक कार्यवाही चल रही है।