छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स (उद्योग चेंबर) के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष श्री संजय चौबे के साथ राजनांदगांव में जिला औद्योगिक क्षेत्र पर विस्तार से चर्चा की गई एवं नई औद्योगिक इकाई गठन को लेकर जिलाधीश को ज्ञापन सौंपा जाएगा इस पर आगे की रणनीति बनाई गई ! आगे संजय चौबे जी ने बताया की आने वाला समय राजनांदगांव जिले के व्यवसायी एवं उधमियों का है क्योकिं भारत सरकार की एक अतिमहत्त्वपूर्ण सागरमाला योजना जो की राजनांदगांव जिले के टेड़ेसरा से विशाखापत्तनम पोर्ट तक सिक्स लेन रोड बन रही है इससे रायपुर एयरपोर्ट मात्र 32 मिनट में , आरंग 1 घंटा 32 मिनट , विशाखापत्तनम मात्र 8 घंटे में पहुच सकेंगे ! आगे ओड़िशा सीधे राजनंदगांव से जुड़ेगा इससे आने वाले समय में अगर सोमनी, टेड़ेसरा में होलसेल मंडी शुरू करके जिले के व्यापारी एवं उधोगपति ओड़िशा तथा आंध्रप्रदेश में आसानी से माल विक्री कर सकेंगे ! साथ ही पोर्ट से जुड़ने के लिए आसन मार्ग उपलब्ध होने से जिले में एक्पोर्ट की असीम संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता इसके लिए खिलौना पार्क, मेडिकल डिवाइस पार्क आदि शुरू किये जा सकते है ! गौर तलब है की सरकार द्वारा भूमि अधिग्रहण अब अंतिम चरण में है टेंडर अडाणी को जारी किया जा चूका है एवं विशाखापत्तनम पोर्ट से ओड़िशा बोर्डर तक की रोड़ का निमार्ण किया जा चूका है ! इस दौरान प्रदेश मंत्री राजा माखीजा, राजनांदगांव जिला संरक्षक गुरमुखदास वाधवा जिला सलाहकार कोमल सिंह राजपूत ने संजय चौबे जी से भेट कर बैंक की स्कीमों के लिए व्यापारी हित में सेमिनार करने हेतु आग्रह किया.