राजनांदगांव: सदर बाजार में जैन मंदिर के पास एक व्यक्ति का शव मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि मृतक की पहचान इंद्रानगर निवासी रंजीत कुमार के रूप में हुई है। मिली जानकारी के अनुसार रंजीत, जैन मंदिर में चौकीदारी करता था घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई शुरू की। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।