राजनांदगांव जिले के डोंगरगढ़ आबकारी वृत्त ने 4 जनवरी 2025 को कार्रवाई में अंतरराज्यीय शराब तस्करी का खुलासा किया। ग्राम सीतागोटा, नयापारा स्थित एक अधिपत्य मकान में छापेमारी कर 8.64 बल्क लीटर (48 पाव) महाराष्ट्र निर्मित देशी शराब (फिरकी संत्री) जप्त की गई।
आरोपी पुरुषोत्तम महानदिया के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) और 59(a) के तहत मामला दर्ज किया गया है।
आबकारी उपनिरीक्षक उज्जवल सूत्रधर की अगुवाई में टीम ने दी दबिश
आबकारी उपनिरीक्षक उज्जवल कुमार सूत्रधर के नेतृत्व में इस कार्रवाई को अंजाम दिया गया। मुख्य आरक्षक लालसिंह राजपूत, आरक्षक भोजराज बंजारे, खेमचंद मांडवी, अश्वनी शुक्ला और रोहित टेम्बुरकर की टीम ने इस छापेमारी को सफल बनाया। अवैध शराब तस्करी पर नियंत्रण के लिए जिले में लगातार विभागीय कार्यवाही जारी है।