राजनांदगांव डोंगरगढ़ण् 24 अप्रैल को हुए रोपवे हादसे के 22 दिन बाद डोंगरगढ़ स्थित मां बम्लेश्वरी मंदिर का रोपवे एक बार फिर शुरू कर दिया गया हैण् तकनीकी सुधार और सुरक्षा जांच की औपचारिकताओं के बाद संचालन तो शुरू हो गयाण् हादसे के वक्त बीजेपी प्रदेश महामंत्री भरत वर्मा समेत कई लोग ट्रॉली में सवार थेण् जैसे ही ट्रॉली स्टेशन पहुंचीए वह अचानक पलट गईण् भरत वर्मा गंभीर रूप से घायल हुए और अब भी रायपुर के अस्पताल में उनका इलाज जारी हैण् घटना के बाद प्रशासन ने तत्परता दिखाते हुए रोपवे बंद करवा दियाए जांच के आदेश दिएए एफआईआर भी दर्ज हुई लेकिन 22 दिन बीत जाने के बाद भी कोई यह बताने को तैयार नहीं है कि हादसे की असली वजह क्या थीण् मंदिर ट्रस्टए रोपवे संचालक कंपनी और जिला प्रशासन सभी ने एक स्वर में कहा कि तकनीकी जांच हुईए सुधार किए गए और रोपवे अब सुरक्षित हैण् ट्रस्ट की मानें तो एनआईटी रायपुर और दामोदर रोपवे कंपनी की टीम ने मिलकर जांच की और जिन बिंदुओं पर खामियां मिलींए उन्हें ठीक कर दिया गयाण्