राजनांदगांव| साइंस कॉलेज ग्राउंड में रात्रिकालीन क्रिकेट टूर्नामेंट प्राइम कप का आयोजन किया गया। द प्राइम जिम के तत्वावधान में यह आयोजन हुआ। इसका फाइनल मैच बुधवार को खेला गया। इस टूर्नामेंट में प्राइम जिम के मेंबर्स और फिटनेस प्रेमियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। जिससे खेल और स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने का संदेश दिया गया। टूर्नामेंट का उद्घाटन द प्राइम जिम के निदेशक कमल गंगवानी, जीतू गंगवानी व महेश आहूजा द्वारा किया गया। उन्होंने खिलाड़ियों को प्रोत्साहित किया और फिटनेस मंत्रा दी।