राजनांदगांव, 29 जुलाई। दो साल पूर्व देवकट्टा के खेत में मिली अज्ञात लाश की अब तक शिनाख्त नहीं हो पायी है। डोंगरगढ़ विकासखंड के अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत देवकट्टा निवासी ताराचंद चतुर्वेदी के भर्री खेत में अज्ञात व्यक्ति की लाश की शिनाख्त दो साल बाद भी नहीं हो पाई है। न ही उनके किसी परिजन ने अब तक थाना डोंगरगढ़ में संपर्क किया है।
मृतक की उम्र लगभग 55 वर्ष है, चेहरा लंबा, दाढ़ी और मूंछ काले रंग की हैं और उसने क्रीम मटमैला रंग का शर्ट पहना हुआ है। उसकी वेशभूषा भिखारी जैसी प्रतीत होती है।
जिस किसी को भी इनके बारे में कोई जानकारी मिलती है, वे थाना डोंगरगढ़ (9479192111), पुलिस कंट्रोल रूम (07744286622) या फिर पुलिस कार्यालय राजनांदगांव (07744226399) में सूचना दे सकते हैं।