राजनांदगांव। पुलिस ने आज तीसरे दिन नियम विरूद्ध चलने वाले वाहन चालकों पर कार्रवाई कर 57 हजार रूपये बसूले। बम की आवाज निकलने वाली बुलेट पर आज फिर कार्रवाई की गयी। दो वाहन चालकों के सायलेंसर बदलवाकर 10 हजार रूपये अर्थदण्ड की वसूली की गयी।
यातायात पुलिस की टीम ने आज अलग अलग जगहों पर प्वाईंट लगाकर दुपहिया वाहन चालकों के साथ चार चक्का वाहनों पर भी चालानी कार्रवाई की। बिना हेलमेट चलने वाले 71 वाहनों पर 35 हजार 5 सौ रूपये, तीन सवारी वाले 25 वाहनों पर 7500 रूपये एवं अन्य धाराओं के तहत 7 वाहनों से 3000 हजार रूपये वसूल किये गये. मॉडिफाई सायलेंसर वाली दो बुलेट चालकों से 5 हजार रूपये वसूल कर चेतावनी दी गयी।