राजनांदगांव शहर के चिखली पुलिस चौकी क्षेत्र के अंतर्गत बीती रात एक पत्नी ने अपने पति की हत्या कर दी। इस मामले में पुलिस ने आरोपी पत्नी को गिरफ्तार किया है और हत्या में साथ देने वाले एक नाबालिग को भी पकडा़ है। वहीं हत्या के कारणों के पीछे की जांच की जा रही है। बीती रात विवाद के बाद संतोषी अपने मोहल्ले के नाबालिग लड़के के साथ मिलकर घर में सो रहे पति गजेंद्र के मुंह को तकिया से दबाकर उसकी हत्या कर दी। सूचना मिलते ही चिखली पुलिस की मौके पर पहुंची
शांति नगर क्षेत्र निवासी गजेंद्र मरकाम की सोमवार की देर रात उसकी पत्नी संतोषी मरकाम ने अपने एक नाबालिग के साथ मिलकर अपने पति गजेंद्र की हत्या कर दी। मामले की सूचना मिलने पर पुलिस ने आरोपी पत्नी संतोषी मरकाम को गिरफ्तार किया है। जिनके खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। हत्या के संबंध में राजनांदगांव नगर पुलिस अधीक्षक गौरव राय ने कहां की हत्या किन कारणों से की गई है इसकी जांच की जा रही है।
शांति नगर क्षेत्र निवासी गजेंद्र मरकाम की हत्या उसकी पत्नी ने किन कारणों के चलते की यह पुलिस के लिए जांच का विषय है, लेकिन बताया जा रहा है कि मृतक और उसकी पत्नी के बीच आए दिन विवाद होता था। सोमवार की रात भी दोनों के बीच विवाद हुआ था, इसी दौरान संतोषी ने नाबालिग के साथ मिलकर अपने पति की हत्या कर दी। बहरहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। up