राजनांदगांव पुलिस अधीक्षक मोहित गर्ग के निर्देश पर डोंगरगांव थाना पुलिस ने अवैध शराब बिक्री के खिलाफ कार्रवाई करते हुए ग्राम मटिया में घेराबंदी कर आरोपी देवेंद्र कुमार निषाद को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 24 पौवा देशी शराब (शोले ब्रांड) कुल 4.320 लीटर, जिसकी कीमत ₹2160, एवं बिक्री की रकम ₹240 जब्त की। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 34(1)(ख) आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। कार्रवाई थाना प्रभारी अवनीश कुमार श्रीवास के नेतृत्व में की गई।
अवैध शराब पर कार्रवाई, डोंगरगांव पुलिस ने आरोपी को दबोचा
मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर डोंगरगांव पुलिस ने ग्राम मटिया में अवैध शराब बिक्री के खिलाफ छापेमारी की। इस दौरान आरोपी देवेंद्र कुमार निषाद को 24 पौवा देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। पुलिस टीम में उपनिरीक्षक भानुप्रताप यादव व आरक्षक गौरव शेण्डेर शामिल रहे।