घटना में प्रयुक्त स्कूटी क्रमांक CG 08 S-8366 जप्त
आरोपियों के कब्जे से 30 पौवा देशी प्लेन शराब मात्रा 5.400 बल्क लीटर कीमती 2400 रूपये जप्त
श्रीमान् पुलिस अधीक्षक महोदय श्री प्रफुल्ल ठाकुर के निर्देशन एवं अति0 पुलिस अधीक्षक महोदय श्री लखन पटले, नगर पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव श्री अमित पटेल के मार्गदर्शन पर शहर में अवैध शराब, जुआ, सट्टा पर कार्यवाही करने निर्देश पर थाना प्रभारी बसंतपुर निरीक्षक सी.आर.चन्द्रा के नेतृत्व में लगातार गश्त व पेट्रोलिंग करवाई जा रही है। उसी क्रम में पेट्रोलिंग के दौरान अवैध शराब परिवहन करने की मुखबीर सूचना पर दिनांक 21.11.2022 को बसंतपुर पुलिस द्वारा मोहारा बायपास रोड में दो व्यक्ति अवैध रूप से स्कूटी में एक थैला में शराब रखकर परिवहन कर रहा था जिसे घेराबंदी कर पकडे़ नाम पता पूछने पर अपना-अपना नाम 01. भुनेश भट्ठ पिता नरेन्द्र भट्ठ उम्र 20 साल 02. टुमेश्वर सिंह मंडावी पिता भीषम मंडावी उम्र 19 साल साकिनान सिंगदई थाना बसंतपुर जिला राजनांदगांव का रहने वाला बताया, जिनके कब्जे से 30 पौवा देशी प्लेन शराब मात्रा 5.400 बल्क लीटर कीमती 2400 रूपये जप्त तथा स्कूटी क्रमांक CG 08 S-8366 को जप्त किया गया। पुलिस द्वारा शराब परिवहन करने के संबंध में वैध दस्तावेंज मांगा गया जो किसी प्रकार के वैध दस्तावेंज नहीं होना बताया। आरोपियों के खिलाफ अपराध धारा सदर 34(2) आबकारी एक्ट का पाये जाने से अपराध क्रमांक 794/2022 कायम किया जाकर आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया। उक्त कार्यवाही में निरीक्षक सी.आर.चन्द्रा, सउनि महेन्द्र यादव, आरक्षक चन्द्रशेखर की मुख्य भूमिका रही।