घटना में प्रयुक्त एक्टीवा वाहन एंव आला जरब जप्त ।
घटना में 01 आरोपी सहित 03 विधि से संघर्षरत बालक गिरफ्तार।
> तीनो आरोपी विधि से संघर्षरत बालको के विरूद्ध पूर्व में ओ०पी० चिखली एंव थाना बसंतपुर में अपराधिक मामला दर्ज है।

दिनांक 26.10.2022 को पुलिस कन्ट्रोल रूम के माध्यम से सूचना मिली कि तुलसीपुर में एक व्यक्ति को धारदार हथियार से वार करने से घायल होने पर उपचार हेतु मेडिकल कालेज पेण्ड्री ले गये है सूचना पर थाना कोतवाली पुलिस मेडिकल कालेज पहुंचा तो पता चला कि मोहम्मद कलीम खत्री निवासी जुनी हटरी को तुलसीपुर में 03 आरोपी विधि से संघर्षरत बालक के द्वारा धारदार हथियार से मारकर हत्या कर दिये है। मृतक के भाई प्रार्थी मोहम्मद शकील पिता सलीम खत्री निवासी जुनी हटरी की रिपोर्ट पर मौके पर देहाती मर्ग एव अपराध धारा 302,34 भा०द०वि० का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक नरेश पटेल द्वारा तत्काल वरिष्ठ अधिकारियों को सूचना दी गयी।
मामले की गंभीरता को देखते हुये पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव श्री प्रफुल्ल ठाकुर के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री लखन पटले एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्री अमित पटेल के मार्गदर्शन में कोतवाली पुलिस एवं सायबर सेल की संयुक्त टीम तत्काल घटना स्थल पहुचकर मौके का जायजा लिया व घटना स्थल के आसपास लगे सी०सी०टी०व्ही० कमरा फुटेज खंगाला एवं मुखबिर सूचना पर आरोपियों की गहनता से पतातलाश की गई। मृतक के भाई प्रार्थी द्वारा तीनो आरोपी विधि से संघर्षरत बालक को आरोपी अनमोल शेण्डे पिता राकेश शेण्डे उम्र 20 साल निवासी स्टेशन पारा वार्ड नं0 12 राजनांदगांव के साथ उसके एक्टीवा वाहन में भागते हुये दिखाई देना बताया। जिस पर पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी कर आरोपी अनमोल शेण्डे एवं तीनो विधि से संघर्षरत बालक को गठुला नाला चिखली के पास पकड़ा गया। पूछताछ पर पुराना रिजश होने से घटना कारित करना बताये । आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त आलाजरब, पहने कपड़े, मोबाईल एंव घटना में प्रयुक्त एक्टीवा जप्त किया गया।उपरोक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी कोतवाली निरी0 नरेश कुमार पटेल थाना प्रभारी बसंतपुर निरी० सी०आर० चन्द्रा थाना प्रभारी लालबाग निरी0 जितेन्द्र वर्मा, प्रभारी सायबर सेल निरी0 उमेश बघेल, थाना कोतवाली से उप निरी0 अजीत सिंह, उप निरी० एम०पी० सिंह एव कोतवाली बसंतपुर लालबाग, सायबर सेल, कोतवाली की सिविल टीम एंव पेट्रोलिंग स्टाफ की सराहनीय भूमिका रही ।