राजनांदगांव। थाना डोंगरगांव के अंतर्गत ग्राम आमगांव और बीजेपार के मध्य स्थित दुलारदाई डोंगरी में दो अज्ञात व्यक्तियों के फांसी लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है।
पुलिस को आज, दिनांक 31 दिसंबर 2024, को सूचना प्राप्त हुई कि उक्त स्थान पर पेड़ पर फांसी के फंदे से दो शव लटके हुए हैं। थाना डोंगरगांव से गठित पुलिस टीम मौके पर पहुंची और पाया कि शव पूरी तरह से सड़-गल चुके हैं और कंकाल में तब्दील हो गए हैं। दोनों मृतकों ने स्कार्फ का उपयोग कर पेड़ से फांसी लगाई थी।
मृतकों की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। दोनों ने पैंट और शर्ट पहन रखे थे। घटना स्थल थाना डोंगरगांव से दक्षिण-पश्चिम दिशा में लगभग 11 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है।
पुलिस ने इस घटना पर मर्ग कायम कर लिया है और मामले की जांच जारी है।