राजनांदगांव ,सर्व हिंदू समाज बजरंग दल, विश्व हिंदू परिषद द्वारा आज आयोजित राजनांदगांव बंद को जिला भाजपा ने पूरी तरह से समर्थन दिया है। श्री रमेश पटेल ने बताया कि बेमेतरा में हुई घटना अत्यंत ही निंदनीय है यह सभ्य समाज के लिए काला धब्बा है और ऐसी नृशंस घटना कांग्रेस सरकार में ही संभव है ,इसलिए इस घटना की कड़ी से कड़ी भर्त्सना करते हुए सर्व समाज एवं व्यापारियों से जिला भाजपा आवाहन करती है कि बंद का व्यापक समर्थन करें और बेमेतरा जिले के बिरनपुर में हुई हिंदू विरोधी घटना का कड़ा से कड़ा विरोध दर्ज करें. ।
जिला महामंत्री राजेंद्र गोलछा एवं रविंद्र वैष्णव ने सभी भाजपा कार्यकर्ताओं एवं सुधि नागरिकों से आह्वान किया है कि ज्यादा से ज्यादा संख्या में अपनी सहभागिता देकर बंद का समर्थन करते हुए, अपनी भूमिका का निर्वहन करें।